फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Supply to many areas stopped due to breakdown

Mathura News: ब्रेकडाउन से कई क्षेत्रों की आपूर्ति ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Supply to many areas stopped due to breakdown
मथुरा। गर्मी में विद्युत कटौती से विद्युत उपभोक्ता परेशान हैं। शनिवार को औरंगाबाद से कृष्णानगर आ रही 33केवी लाइन में फिर ब्रेक डाउन होने से पोषित क्षेत्रों की बिजली बंद हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 2 बजे बाद कृष्णानगर वाटर वर्क्स की 33केवी लाइन में खराबी आ गई। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय इंजीनियर ने लाइन की पेट्रोलिंग कराई और फॉल्ट की जानकारी की। हाईवे क्षेत्र में फॉल्ट मिला है। अंडरग्राउंड फॉल्ट को चेक किया जा रहा है। अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। इधर पोषित क्षेत्रों की बिजली बंद होने के बाद लोगों द्वारा इसकी जानकारी करना शुरू किया। इंजीनियर एवं कर्मचारियों को फोन किए गए। अस्थायी व्यवस्था के तहत कृष्णानगर की लाइट राधिका विहार से जोड़ी गई है। काट-काट कर फीडर चलाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली मिलती रहे।
विज्ञापन

वहीं नवादा 33केवी लाइन में भी ब्रेक डाउन होने से बिजली बंद रही। नटवर नगर, ओम नगर,देव नगर माल गोदाम रोड आदि क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रही। एक्सईएन शहरी अनिल कुमार के अनुसार 33केवी लाइन ब्रेक डाउन में है। सुधार कार्य शुरू करा दिया गया है। देर रात सप्लाई नॉर्मल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed