{"_id":"5efb4e938ebc3e42e303ec03","slug":"suisid-poision-crime-mathura-mathura-news-agr4484034106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती ने दुल्हन बनने से रोका, खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती ने दुल्हन बनने से रोका, खाया जहर
विज्ञापन
मथुरा। दोस्त को उसका दुल्हन बनना पसंद नहीं था। जिसके चलते युवती को बहला-फुसलाकर जहर खिला दिया और खुद भी खा लिया। परिजन ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मामला महावन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर युवक-युवती की दोस्ती चर्चा में थी। युवती की 29 जून को शादी होनी थी। मामला संज्ञान में आने पर युवक के परिजन ने युवक को बाहर भी भेज दिया था परंतु 27 जून को ही युवक गांव में आ गया। बताया जाता है कि युवक के गांव में आते ही दोनों ने जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ती देखी तो परिजन ने उन्हें गोवर्धन चौराहे के निकट एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
यहां पर दोनों की हालत अभी स्थिर बनी हुई है परंतु वह बात करने की स्थिति मेें नहीं है। उधर युवती के पिता ने युवक के खिलाफ थाना महावन में बहला-फुसलाकर जहर खिलाने संबंधी एफआईआर दर्ज कराई है। महावन थानाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों की हालत अभी स्थिर बनी हुई है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।