फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Students should give time for sports along with studies: Manoj Agarwal

छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ खेल के लिए भी समय दें : मनोज अग्रवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Students should give time for sports along with studies: Manoj Agarwal
मथुरा। जीएल बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में शुक्रवार को तीन दिवसीय तूनव फेस्ट-2023 का शुभारंभ आरके एज्यूकेशनल ग्रुप के प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल और संस्थान की निदेशक प्रो. नीता अवस्थी ने किया। तीन दिवसीय फेस्ट-2023 में ब्रज मंडल के विभिन्न विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रुप के प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में हर क्षेत्र में शानदार भविष्य है लिहाजा हमें पढ़ाई के साथ खेलों के लिए भी समय देना चाहिए। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ खेल भावना का विकास होता है। संस्थान की निदेशक प्रो. नीता अवस्थी ने जीएलए यूनिवर्सिटी, संस्कृति यूनिवर्सिटी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी के साथ ब्रज क्षेत्र के लगभग 20 डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का जीएल. बजाज की तरफ से अभिनंदन किया।
विज्ञापन

पहले दिन क्रिकेट, कबड्डी, टेबल टेनिस आदि के रोमांचक मुकाबले हुए। तीन दिवसीय आयोजन के समन्वयक डॉ. नक्षत्रेश कौशिक, सह-समन्वयक मोहम्मद मोहसिन, डॉ. साधना शर्मा, डॉ. मंधीर वर्मा, डॉ. रमाकांत बघेल, डॉ. उदयवीर सिंह, आर्किटेक्ट तानिया बेरा, राम दर्शन शर्मा, खेलकूद अधिकारी लोकेश शर्मा, आकाश गौतम, सर्वांग शुक्ला, सोमेंद्र, चेष्टा अग्निहोत्री, स्नेहल, इशिता आदि मौजूद रहे। संचालन कृष्णा तथा तनिशा मंगला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed