{"_id":"6361665e34af056b5a1e1364","slug":"students-of-gla-university-won-4-gold-medals-in-bhu-mathura-news-mtr5260359200","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएलए विवि के छात्रों ने बीएचयू में झटके 4 स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएलए विवि के छात्रों ने बीएचयू में झटके 4 स्वर्ण पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बीएचयू वाराणसी में आयोजित स्पर्धा राष्ट्रीय खेल उत्सव में जीएलए विश्वविद्यालय के 88 छात्र खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आईआईटी, एनआईटी, एआईटी सहित अन्य कॉलेजों के खिलाड़ियों को जैवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, ताइक्वांडो खेल में पटखनी देते हुए 4 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक जीएलए के नाम किए।
स्पर्धा खेल उत्सव में देश के 47 से अधिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें आईआईटी रांची, बंगलुरू, वाराणसी,
धनबाद, एनआईटी त्रिची, मेघालय, राउरकेला और रूढ़की, एआईटी जबलपुर, वाइएमसीए हरियाणा, एमबीएम जोधपुर, केएनआईटी सुल्तानपुर, जीईसी जबलपुर,आईआईएचडी लखनऊ सहित जीएलए विश्वविद्यालय शामिल रहा। भूपेंद्र कुमार मिश्रा एथलेटिक्स कोच ने बताया कि एथलेटिक्स के जैवलिन थ्रो में गौतम प्रथम और हैमर थ्रो में ध्रुव शक्ति रावत ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। गोला फेंक स्पर्धा में अरमान उपाध्याय ने द्वितीय स्थान पाकर रजत पदक एवं दिव्यांश शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।
वहीं, डिस्कस थ्रो में दिव्यांश ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। ताइक्वांडो में लीकेश कुमार राजपूत ने 78 किग्रा में स्वर्ण पदक, नंदी कुमार ने 72 किग्रा में रजत पदक एवं अभिनव कुमार गौतम ने 68 किग्रा में कांस्य पदक जीता। वहीं अभिनव ने पुमसे में स्वर्ण पदक हासिल किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विशाल कौशिक, मोहित सिंह, आकाश राजपूत, हर्षित, आयुष्मान वर्मा, यस, देवेश चैधरी, राजू सिंह, सौरभ, युवराज, अनुराग, नितिन की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। फुटबॉल में सार्थक शर्मा, पवन शर्मा, पवन राज, मृगांक गोही, विकास पारिवानी, अंकित वर्मा, हरिओम सिंह चौहान, उत्सव राजपूत, आर्यन सिंह, आदित्य राजपूत, हर्ष कुमार, शाश्वत शर्मा, उमेश चैधरी, ओम दीक्षित, अक्षय चतुर्वेदी, हरीश आदि ने तृतीय स्थान प्राप्त करके कांस्य पदक प्राप्त किया। बैडमिंटन में उत्कर्ष भार्गव, पुलकित अग्रवाल, प्रशांत भदौरिया, वेदांत शर्मा, सचिन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त करके कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
टेबल टेनिस में मयंक तिवारी, कुणाल सहयोगी, शीखर पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त करके कांस्य पदक प्राप्त किया। विश्वविद्यालय आने पर कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, कुलपति प्रो. फाल्गुनी गुप्ता, चीफ फाइनेंस ऑफीसर विवेक अग्रवाल, प्रतिकुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, खेल अधिकारी अजय सिंह शेखावत, कोच जेपी सिंह, अमित कुमार शर्मा, ब्रिज बिहारी सिंह, अमित कुमार सिंह, राहुल उपाध्याय, हरिओम शुक्ला, आशीष कुमार राय, आकाश कुमार, श्याम नारायण राय, रितु जाट, सोनिका आदि ने सभी छात्रों की सफलता की सराहना की। ब्यूरो
--
जीएलए और महासरस्वती विवि इंडोनेशिया बीच एमओयू साइन
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने व शैक्षिक अवसरों की खोज में नियमित रूप से जुटा हुआ है। ऐसे अवसरों की खोज करने और अत्याधुनिक वैष्विक शिक्षा प्रदान करने के उद्देष्य से हाल ही में जीएलए विश्वविद्यालय ने महासरस्वती यूनिर्वर्सिटी कोटा देनपसार इंडोनेशिया के साथ
एमओयू साइन किया है। शिक्षा संकाय (बीएड) की प्राचार्या प्रो. कविता वर्मा ने बताया की एमओयू से संयुक्त अनुसंधान, प्रकाशन और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ाना मिलेगा। इसके माध्यम से दोनो देशों के विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं व शोधार्थियों को एक दूसरे के शैक्षिक व शोध कार्यों को जानने व उनमें सहयोग करने के अवसर प्राप्त होगे। डीन इंटरनेशनल रिलेशन एवं एकेडमिक कोलॉबोरेशन प्रो. दिलीप कुमार शर्मा ने कहा कि यह एमओयू जीएलए के कुलसचिव अशोक कुमार सिंह और महासरस्वती इंडोनेशिया के वाइस डीन आई गदे पुटु अगुस प्रामर्ता के हस्ताक्षर के बाद प्रभावी हुआ है। प्रतिकुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि जीएलए विश्वविद्यालय ने इस तकनीकी दौर में बदलते परिवेश के साथ अपने कदमों को बढ़ाते हुए विश्वस्तरीय शिक्षा के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ हाथ मिलाना शुरू किया है। इन संबंधों से शिक्षा के क्षेत्र को तो धार मिलेगी ही, बल्कि नवाचार और रोजगार के तमाम अवसर मिलने की शुरूआत हो चुकी है। ब्यूरो