फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Students created a ruckus for not being able to pay the admission fee for B.Com classes

Mathura News: बीकॉम कक्षाओं का प्रवेश शुल्क जमा न करने पर छात्र-छात्राओं ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Students created a ruckus for not being able to pay the admission fee for B.Com classes
मथुरा। कोसीकलां में पुलिस से गुहार लगाते हुए छात्र-छात्राएं।  - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। श्रीबृज बिहारी महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को बीकॉम में प्रवेश न दिए जाने और शुल्क न लिए जाने के विरोध में छात्र-छात्राओं ने हंगामा कर दिया। समस्या का निदान न होने पर छात्र-छात्राओं ने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

महाविद्यालय में प्रबंध समिति कार्यरत न होने की वजह से बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के करीब 80 छात्र -छात्राओं के अगली कक्षा में प्रवेश की प्रकिया पूरी नहीं हो पा रही है। इससे आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने रविवार को कॉलेज प्रशासन के खिलाफ हंगामा कर दिया और नारेबाजी की। छात्र-छात्राएं नारेबाजी करते हुए थाना पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल ने छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए कॉलेज प्रशासन से वार्ता की। प्राचार्य का कहना था कि विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर दिशा निर्देश मिलने के बाद शुल्क जमा करने की कार्रवाई की जाएगी। जबकि विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने कॉलेज को पत्र भेजकर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी से स्वीकृति लेकर शुल्क जमा कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed