फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student taken hostage, beaten, money and phone snatched

हैवानियत: 12वीं के छात्र से बर्बरता का खौफनाक तस्वीर, नौ घंटे तक बंधक बनाया...चीखों से भी न पसीजा दिल

Mon, 03 Feb 2025 12:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Feb 2025 12:01 PM IST
सार

छात्र के साथ उसके ही परिचत युवकों ने बर्बरता की हदों को पार कर दिया। फीस के रुपये और मोबाइल छीनने के लिए नौ घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। 
 

विज्ञापन
Student taken hostage, beaten, money and phone snatched
छात्र को पीटा - फोटो : छात्र को पीटा

विस्तार

मथुरा से सटे भरतपुर में 12वीं के छात्र को बंधक बनाकर पीटने और फीस के 15 हजार रुपये व एंड्रायड फोन छीनने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप छात्र के साथ तीन परिचित युवकों और उनके दो साथियों पर लगा। नौ घंटे तक बंधक बनाने के वक्त पानी मांगने पर अमानवीय व्यवहार करने का भी आरोप है। मामला बयाना क्षेत्र का है। परिजनों ने घायल को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


तीन दिन पुरानी इस घटना को लेकर पीड़ित छात्र ने रविवार को परिजनों के साथ कोतवाली थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र निवासी छात्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह बयाना कस्बे में अपने के साथ किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है। 30 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे उसके पास एक युवक का फोन आया। उसने घूमने की बात कहकर गांधी चौक पर बुला लिया। वह उसे स्कूटी पर बैठाकर शहर से बाहर थानाडांग रोड पर गंभीर नदी के पास ले गया। यहां तीन युवक खड़े मिले।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद सभी चारों लोगों ने उसके साथ बाइक की चेन और बॉक्सिंग पंच से मारपीट शुरू कर दी। गला सूखने पर उसने आरोपियों से पानी मांगा तो 2 लोगों ने अमानवीय व्यवहार किया। दिनभर बंधक बनाने के बाद रात करीब 9 बजे आरोपी उसे तमंचे का भय दिखाकर उसके पास मौजूद स्कूल फीस के 15 हजार रुपये और एंड्राइड मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह किसी तरह रात करीब 11:00 बजे बयाना अपने किराए के मकान पर पहुंचा और चाचा को आपबीती बताई। बयाना कोतवाली के एसएचओ बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि पीड़ित छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित छात्र और आरोपी युवक सभी आसपास के गांवों के ही रहने वाले हैं। मारपीट के कारणों और एफआईआर में बताए गए तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed