फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   student in search of scholorship

स्कॉलरशिप के लिए लगा रहे अधिकारियों के चक्कर

Tue, 12 Apr 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 12 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
student in search of scholorship
- फोटो : डेमो पिक
वित्तीय वर्ष 2015-16 निकलने के बाद भी जिले के हजारों छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप नहीं मिल सकी है। साल भर इंतजार करने के बाद भी जब छात्र-छात्रों के खातों में राशि नहीं पहुंची तो उन्हाेंने अब अफसरों के चक्कर लगाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


पीएमवी पॉलीटेकिभनक में प्रथम वर्ष के दर्जनों छात्र कई दिनों से राजीव भवन में समाज कल्याण और पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के चक्कर लगा रहे हैं। अब उन्होंने डीएम से गुहार लगाने के लिए कलक्ट्रेट में दस्तक दी। मंगलवार को कलक्ट्रेट प्रांगण में कई कालेजों के छात्र परेशान नजर आ रहे थे।
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि वित्तीय वर्ष 2015-16 निकलने के बाद भी जिले में सामान्य जाति के करीब डेढ़ हजार छात्र स्कॉलरशिप के इंतजार में हैं, जबकि अनुसूचित जाति के ऐसे छात्रों की संख्या दो हजार के करीब है। इस बार सामान्य जाति के 12000 से ज्यादा और अनुसूचित जाति के करीब 20500 छात्र-छात्राओं ने स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं की स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं है। कहा जा रहा है कि 26000 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें कुछ पिछले साल के भी छात्र-छात्राएं शामिल हैं। समाज कल्याण अधिकारी डा. उमा शंकर शर्मा का कहना है अभी तक शासन से स्पष्ट डाटा नहीं आया है कि जिले के कितने छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप जारी कर दी गई है। संभावना यह भी है कि अभी शासन से और भी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed