{"_id":"5748913d4f1c1ba525690c90","slug":"student-died-in-accident-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्रा की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्रा की मौत
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 28 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
थाना राया क्षेत्र में बिचपुरी चौकी इलाके में हाथरस रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्रा की मौत हो गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
हाथरस के गांव विशनदास निवासी हरपाल सिंह की पुत्री सरिता (18) शुक्रवार सुबह 11 बजे अपनी चाची लता के साथ ननिहाल थाना राया के गांव परसा गढ़ी जा रही थी। बाइक को परसागढ़ी निवासी भरत चला रहा था।
पूर्वाह्न 11:30 बजे बिचपुरी चौकी क्षेत्र में हाथरस रोड पर सोनाई के निकट हाथरस की ओर से तेज गति से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सरिता सड़क पर गिर गई और उसकी कमर से ट्रक का पहिया निकल गया।
विज्ञापन
घटना में सरिता की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर बिचपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक चालक को पकड़ लिया।