{"_id":"583880754f1c1b313513c200","slug":"strike-in-co-operative-banks-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों की हड़ताल से 10 करोड़ का टर्नओवर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मियों की हड़ताल से 10 करोड़ का टर्नओवर ठप
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
सहकारी बैंकों में हड़ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सहकारी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल ने किसान की परेशानी और बढ़ा दी है। जिले में 1.37 लाख उपभोक्ता अपने खाताें में न तो रकम जमा करवा पा रहे हैं और न ही कोई निकासी की जा रही है। वहीं 1.53 लाख किसान खाद-बीज के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। बताया गया कि बैंककर्मियों की हड़ताल से 10 करोड़ का टर्नओवर ठप पड़ गया है।
को-ऑपरेटिव बैंक स्टॉफ एसोसिएशन के बैनर तले बैंक में पांच सौ और हजार के नोट जमा करने पर रोक के खिलाफ कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल में मथुरा की 18 शाखाओं के करीब 126 कर्मचारी शामिल हैं।
इस हड़ताल से जिले के किसान कराह उठे हैं। इतना ही नहीं बैंक के खाता धारक भी परेशान है। पहले से ही नकदी संकट से जूझ रहे उपभोक्ता अपनी धनराशि बैंक से नहीं निकाल पा रहे हैं। इसके साथ ही बैंक से जुड़े 1.53 किसानों के समझ बुवाई के समय खाद और बीज की खरीद का भी संकट है। इसके चलते खेती का कार्य चौपट हो रहा है। किसान रघुवीर सिंह ने बताया कि उनका एकमात्र सहकारी बैंक में ही खाता है ऐसे में वो अपनी धनराशि नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन
बैंक के गेट पर दिया धरना, नारेबाजी
को-ऑपरेटिव बैंक्स स्टॉफ एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने डैंपियर नगर मुख्य शाखा पर धरना देकर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के सचिव चंद्रशेखर ने कहा कि रिजर्व बैंक ने सहकारी बैंकों में पांच सौ और हजार के नोट जमा न करने का जो आदेश दिया है उससे बैंक के व्यवसाय पर बुरा असर पड़ रहा है।
इसके चलते बैंक के ग्राहक न तो नोट जमा करवा पा रहे हैं और न ही बैंक उन्हें भुगतान कर पा रही है। इससे ग्राहकों में आक्रोश है। भारतीय स्टेट बैंक में क्लीयरिंग हाउस सेटिलमेंट भी नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और वित्तमंत्री के नाम जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता राकेश बाबू शर्मा ने की। इस अवसर पर बिजेंद्र सिंह, अरुण कुमार यादव, रामनाथ, विनोद गौतम, संजीव द्विवेदी, संजीव यादव, जीएस शुक्ला, भूपेंद्र सिंह, विवेक कुमार, राकेश कुमार, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।