फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Stream of poetry will flow in Sham-e-Braj, Mushaira will also be unique

Mathura News: शाम-ए-ब्रज में बहेगी काव्य की धारा, मुशायरा भी होगा न्यारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Stream of poetry will flow in Sham-e-Braj, Mushaira will also be unique
मथुरा। अमर उजाला और जीएलए विश्वविद्यालय द्वारा ब्रजवासियों के लिए 2 सितंबर को शाम-ए-ब्रज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पांचजन्य प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में एक ही मंच पर काव्य की रसधारा बहेगी तो वहीं मशहूर शायरों की मौजूदगी मुशायरे का भी अहसास कराएगी।
विज्ञापन


हर साल की तरह इस साल भी अमर उजाला द्वारा मां तुझे प्रणाम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आयोजित होने जा रहे शाम-ए-ब्रज कार्यक्रम में देश के मशहूर कवि और शायर प्रतिभाग करेंगे। इसमें मशहूर शायर और कवि अजहर इकबाल, डॉ. नवाज देवबंदी, कवि शंभू शिखर, विनीत चौहान, गौरी मिश्रा, हिमांशी बाबरा और डाॅ. सौरभ कांत शर्मा शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


एक से बढ़कर एक कवि और शायरों की मौजूदगी शाम-ए-ब्रज में चार चांद लगा देगी। ब्रज में पहली बार एक ही मंच पर दो अलग-अलग अंदाज कार्यक्रम को यादगार बना देंगे। शाम सात बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में ब्रजवासियों का स्वागत है। आपकी मौजूदगी इसे और खास बना देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ये रहे हमारे सहयोगी
जीएलए विश्वविद्यालय मुख्य प्रायोजक, पावर्ड बाय केएम यूनिवर्सिटी, अन्य प्रायोजक में एमआर ग्रुप, केडी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बीएसए काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, श्रीवृंदा ग्रुप, गिरिराज ग्रुप, श्रीडिवाइन ग्रुप, मन्नत ग्रुप, बेरीवाल ग्रुप, खजानी इंस्टीट्यूट, टैकमेन ग्रुप, सीआईएमएस हॉस्पीटल, राधारानी रसगुल्ला, आरके ज्वैल्स, मथुरा न्यूरो सुपरस्पेशिलिटी हाॅस्पिटल, टैरा ग्रुप, जगदीश ज्वैलर्स, श्री श्यामसुंदर ज्वैलर्स, रोमेक्स इंटरनेशनल स्कूल, केआरएसडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल, डाॅ. लाल पैथ लैब, इंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी, बाथ कलेक्शन और यूनिकॉम एडवरटाइजिंग शामिल हैं।



अमर उजाला कार्यालय से प्राप्त करें प्रवेश पास
अगर आप भी शाम-ए-ब्रज का आनंद उठाना चाहते हैं तो डैंपियर नगर स्थित अमर उजाला कार्यालय से प्रवेश पास प्राप्त कर सकते हैं। ब्रजवासियों के लिए निशुल्क पास की व्यवस्था की गई है। पास का वितरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed