{"_id":"6515cfa4d5f58836b408f794","slug":"storyteller-who-raped-girl-from-punjab-arrested-mathura-news-c-369-1-mt11005-950-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन का कथावाचक गिरफ्तार: पंजाब की युवती को झांसा देकर 12 साल तक किया दुष्कर्म, फिर अपने वादे से मुकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन का कथावाचक गिरफ्तार: पंजाब की युवती को झांसा देकर 12 साल तक किया दुष्कर्म, फिर अपने वादे से मुकरा
Fri, 29 Sep 2023 03:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 03:22 PM IST
सार
पंजाब की युवती से दुष्कर्म करने वाले वृंदावन के कथावाचक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि कथावाचक ने युवती को संगीत सिखाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन के एक कथावाचक ने युवती के साथ शर्मनाक हरकत की। आरोप है कि संगीत और कथावाचन सिखाने के बहाने युवती को अपने पास बुला लिया। इसके बाद अपनी बातों में युवती को उलझाकर उसका शोषण शुरू कर दिया। युवती ने बताया कि 12 साल तक कथावाचक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान जब बात शादी की आई तो वो मुकर गया। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत करते हुआ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने पंजाब की युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी वृंदावन के कथावाचक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पंजाब के रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया था कि वह कथावाचक गोविंद बल्लभ शास्त्री निवासी गोपीनाथ बाजार, नंदीवाड़ी, वृंदावन से 9 अगस्त 2011 को वृंदावन में मिली थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मोहब्बत का ऐसा अंजाम: मौत से चंद लम्हों पहले प्रेमी युगल ने वो किया जो जीते जी न कर सके..., फिर लटक गए फंदे पर
विज्ञापन
जबरन बनाए संबंध
कथावाचक ने अपनी बातों से प्रभावित कर लिया और उससे जबरन संबंध बनाए, उस वक्त वे महज 17 साल की थी। विरोध करने पर शादी व कथावाचक बनाने का झांसा दिया। 8 दिसंबर 2016 को संगीत व कथावाचन सिखाने के बहाने वृंदावन बुला लिया और अलग-अलग मकानों में ठहराया और संबंध बनाए। एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।