फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Stones pelted for raising objectionable slogans in Ambedkar procession, 11 injured

Mathura News: आंबेडकर शोभायात्रा में नारे लगाने पर पथराव, 11 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted for raising objectionable slogans in Ambedkar procession, 11 injured
चौमुंहा (मथुरा)। थाना जैंत क्षेत्र के गांव भरतिया में शुक्रवार को दोपहर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा में आपत्तिजनक नारे लगाए जाने को लेकर पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक वर्ग के लोगों ने छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर, कांच की बोतल फेंकीं तो जवाब में दूसरे पक्ष ने भी पथराव किया। इसमें तीन सिपाही सहित 11 ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में एक पक्ष द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाते हुए डीजे के साथ गांव में शोभायात्रा निकाली जा रही थी। दोपहर 12 बजे जैसे ही शोभायात्रा दूसरे पक्ष के लोगों के मोहल्ले में पहुंची तो वहां लोगों ने आपत्तिजनक नारों का विरोध करते हुए शोभायात्रा को रोक दिया। आयोजक जब जबरन शोभायात्रा निकालने लगे तो दूसरे पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया। दोनों तरफ से गलत नारेबाजी होने के साथ ही पथराव शुरू हो गया। इससे शोभायात्रा में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। काफी देर तक दोनों ओर से पथराव होता रहा और पुलिस प्रशासन मूकदर्शन बना देखता रहा।
विज्ञापन


पथराव में सिपाही कौशल यादव, राजेंद्र और दुर्वेश चौधरी के साथ ग्रामीण ललित कुमार, पप्पू, ईश्वरदेई, रमेश, मोहन, वीरपाल, हेमराज, मेघश्याम घायल हो गए। कई के अंदरूनी चोटें आई हैं। एडीएम योगानंद पांडेय, एसडीएम छाता स्वेता, मजिस्ट्रेट मनोज कुमार वार्ष्णेय, एसपी सिटी एमपी सिंह, सीओ सदर, सीओ छाता, एसएचओ हाईवे, एसएचओ वृंदावन, एसएचओ यमुनापार, एसएचओ जैंत पुलिस बल के साथ पहुंच गए और स्थिति को संभाला। शांति व्यवस्था बनाने के लिए तीन ट्रक आरआरएफ व एक ट्रक पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed