फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stones pelted between two parties over mutual transactions, sticks used

मथुरा में बवाल: पत्थर, कांच की बोतलें...जो हाथ में पड़ा उससे ही हमला, दो पक्ष इस वजह से आमने-सामने आए

Sat, 21 Dec 2024 01:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Dec 2024 01:56 PM IST
सार

मथुरा के दिल्ली गेट पर उस समय भगदड़ मच गई, जब दो पक्षों ने मोर्चा संभाल लिया। पत्थरों के साथ ही कांच की बोतलें फेंकी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद उपद्रवी मौके से भाग निकले।
 

विज्ञापन
Stones pelted between two parties over mutual transactions, sticks used
पथराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में दिल्ली गेट पर आपसी लेनदेन को लेकर एक समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। झगड़े के चलते मुख्य मार्ग काफी देर तक बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस को देख झगड़ा कर रहे लोग भाग गए।
विज्ञापन




शुक्रवार दोपहर दिल्ली गेट के नाडूवास निवासी शरीफ गाजूकिया और साठावाडियावास निवासी मुस्तकीम पक्ष के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तगादा करने पर दोनों के बीच कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट, लाठी-डंडे और पथराव में तब्दील हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और बोतलबाजी करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 15 मिनट तक पत्थर बरसते रहे। दुकानदार भी दुकानों को बंद कर भाग खड़े हुए। पथराव में राहगीरों सहित कई लोगों के घायल होने की खबर है। सूचना मिलते ही पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। पूरी सड़क पर ईंट-पत्थर और कांच की बोतलों के टुकड़े नजर आने लगे। प्रभारी निरीक्षक अजित सिंह ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed