फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Stone pelting in a dispute over applying colour, case registered against 32

Mathura News: रंग लगाने के विवाद में पथराव, 32 पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting in a dispute over applying colour, case registered against 32
चौमुहां(मथुरा)। जैंत क्षेत्र के गांव बाटी में होली के अवसर पर रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि अनुसूचित जाति के लोगों ने सवर्ण समाज के लोगों पर पथराव कर दिया। इस घटना में 8 लोग घायल हो गए। तहरीर के आधार पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 9 को गिरफ्तार कर लिया। तनाव की स्थिति देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




बाटी निवासी राहुल ने बताया कि वह अपने साथी रोहित, हरदेश, रणवीर, धर्मेंद्र शिवा, हरिशचंद्र, बसंत व देवेंद्र के साथ कपिल के घर गुलाल लगाने जा रहे थे। तभी रास्ते में अनुसूचित जाति के लोगों ने लोहे की रॉड, डंडा, लाठी, ईंट-पत्थर व फरसा से पीछे से हमला कर दिया। इस घटना में उनके पक्ष के 8 लोग घायल हो गए। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि बाटी में रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। राहुल की तहरीर पर 32 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन




इन लोगों पर दर्ज हुआ है केस: थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर शैलेंद्र, अजय, राहुल, भूरा, वकील, अमर सिंह, सत्यवीर उर्फ सत्तो, अमित, लेखराज, रोहित, रवि, सोनू, आयुष, विष्णु, नेहनु, गिर्राज, अमर सिंह, सरदार, भानु, कलुआ, मोहन सिंह, प्रदीप समेत 32 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भेजे जेल : गुल्ला उर्फ कृष्णकुमार, दिनेश, प्रदीप, राजू , संतोष, चन्द्रपाल, बन्टू, करन व मानवेन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।



10 दिन पूर्व भी हुआ था झगड़ा

जैंत क्षेत्र के गांव बाटी में एक सप्ताह पूर्व ही अनुसूचित जाति के लोगों की बरात चढ़त के दौरान सवर्ण समाज व अनुसूचित जाति के लोगों मध्य मारपीट हो गई थी। अनुसूचित जाति के लोगों ने आरोप लगाया था कि सवर्ण समाज के लोगों ने उनकी बरात नहीं चढ़ने दी। मौके पर पहुंंची पुलिस ने मामला शांत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed