फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Staff Negligence Exposed in Sogaria Express Accident

Mathura News: सोगरिया एक्सप्रेस हादसे में कर्मियों की लापरवाही उजागर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Staff Negligence Exposed in Sogaria Express Accident
मथुरा। वृंदावन रोड और भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के बीच सोगरिया एक्सप्रेस से रेल डॉली टकराने के मामले में रेलवे ने सख्त रुख अपनाते हुए एसएसई आरके विश्वकर्मा को निलंबित किया है। मामले की जांच मंडलीय इंजीनियर द्वारा की जा रही है। ऐसे में कई वरिष्ठ अधिकारियों पर भी जांच की आंच आ सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह रेल डॉली ट्रेन संख्या 20452 सोगरिया एक्सप्रेस के इंजन से टकरा गई थी। हादसे में इंजन का कंप्रेसर पाइप क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे ट्रेन करीब 45 मिनट तक खड़ी रही। बाद में क्षतिग्रस्त इंजन को हटाकर दूसरा इंजन लगाया गया, तब जाकर ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका। घटना में लापरवाही बरतने वाले कुछ अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। रेल अधिकारी इस लापरवाही की जांच कर रहे हैं। एसएसई की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरपीएफ ने इस मामले में केस दर्ज किया है। इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार करके आरपीएफ पोस्ट से ही जमानत दे दी गई थी। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed