फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sriswami Haridas Sangeet Sammelan gets government recognition

Mathura News: श्रीस्वामी हरिदास संगीत सम्मेलन को मिली सरकारी मान्यता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sriswami Haridas Sangeet Sammelan gets government recognition
मथुरा। श्रीहरिदास संगीत महोत्सव मथुरा में शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करते हुए सविता देवी। फाइल फोट - फोटो : mathura
वृंदावन। वर्षों से चली आ रही सांस्कृतिक परंपरा को आखिरकार वह मान्यता मिल गई जिसका ब्रजवासी और कला प्रेमी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। संगीत सम्राट श्रीस्वामी हरिदास महाराज की स्मृति में आयोजित होने वाले श्रीस्वामी हरिदास संगीत सम्मेलन को उत्तर प्रदेश सरकार ने आधिकारिक मान्यता प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

इस घोषणा के साथ ही सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के बजट में इस आयोजन के लिए 1 करोड़ रुपये की धनराशि का भी प्रावधान किया है। इस फैसले से ब्रजवासियों में खुशी है। श्रीहरिदास पीठाधीश्वर और प्रसिद्ध इतिहासकार आचार्य प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ब्रजधाम की संस्कृति और परंपरा के प्रति आस्था और सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि यह परंपरा सात दशक पुरानी है। 1957 में प्रारंभ हुआ यह सम्मेलन एक ऐतिहासिक अध्याय रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर की तत्कालीन प्रबंध समिति द्वारा प्रारंभ किए गए इस सम्मेलन में पहली बार निधिवन में संगीत सम्मेलन का आयोजन हुआ। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया बल्कि बिहार पंचमी उत्सव के दौरान निकाली जाने वाली बधाई शोभायात्रा की शुरुआत भी यहीं से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सम्मेलन में अब तक देश और विदेश के कई महान कलाकार अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। इसमें पंडित जसराज (प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक), बिरजू महाराज (प्रख्यात कथक नृत्यांगना),
पंडित रविशंकर (संगीत सम्राट, सितार वादक), बिस्मिल्लाह खान (शहनाई के उस्ताद), यामिनी कृष्णामूर्ति (भरतनाट्यम की जानी-मानी नृत्यांगना), अनूप जलोटा (भजन सम्राट),
सोनल मानसिंह (कुचिपुड़ी और ओडिसी नृत्यांगना) आदि हैं।
श्रीहरिदास बिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट की वर्षों से चली आ रही कोशिशों के बाद सरकार से मिली यह मान्यता एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके बाद इस आयोजन के और भी भव्य और व्यापक रूप से आयोजित होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।




प्रदेश सरकार के फाउंडेशन ट्रस्ट परिवार के आग्रह को स्वीकार कर श्रीस्वामीहरिदास संगीत सम्मेलन को सरकारी स्तर पर आयोजित कराने का निर्णय सर्वथा स्वागतयोग्य है।

-पद्मश्री मोहनस्वरूप भाटिया


सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की यह घोषणा संस्कृति सेवा के क्षेत्र में मील का पत्थर सिद्ध होगी, समूचे ब्रज धाम में इस निर्णय से प्रसन्नता की लहर दौड़ रही है।
-संगीतज्ञ त्रिगुणातीत जैमिनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed