फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sri rambarat in radha nagri.

राम मय हुई राधा की नगरी

Mon, 15 Dec 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 15 Dec 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
sri rambarat in radha nagri.
राधा रानी की क्रीड़ा स्थली बरसाना शनिवार को भगवान श्रीराम के रंग में रंग गई। द्वापर का वृषभानुपुर त्रेता की जनकपुरी में तब्दील हो गया। लोग राम बारात का मनोहर दृश्य देख गदगद हो गए।  बूढ़ी लीला स्थल सांकरीखोर के राम मंदिर के निकट छह दिसंबर से आयोजित रामलीला में शनिवार रात बारात का आयोजन किया गया। स्वागत के लिए नगर में जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए। कस्बे को दुल्हन की तरह सजाया गया। शाम को सांकरीखोर से बैंडबाजों की धुन के बीच राम बारात प्रारंभ हुई जो रंगीली गली, सुदामा चौक, बाग मोहल्ला, पुराना अड्डा, नया बस स्टैंड, बांस मोहल्ला, मेन बाजार, थाना गली होते हुए जनकपुरी पहुंची। मेन बाजार कमेटी ने बारात में शामिल लोगों को दूध एवं मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों ने घोड़ोें पर सवार राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, दशरथ एवं विश्वामित्र के स्वरूपों की आरती उतारी। सीता-राम विवाह की लीला का मंचन किया गया। बारात में माधव दास, पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि महेशचंद, श्याम  गुप्ता, महेंद्र यादव, बिहारी ठाकुर, सभासद कृष्ण दयाल गौड़, देवांश गौड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed