फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sri Krishna Janmotsav celebrated with great pomp in Priyakantju Temple

Mathura News: प्रियाकांतजू मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Janmotsav celebrated with great pomp in Priyakantju Temple
मथुरा। श्री प्रियाकांत जू मंदिर में ठाकुर जी का अभिषेक करते हुए सेवायत।  - फोटो : mathura
वृंदावन। ठाकुर श्री प्रियाकांतजू मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर सेवायत एवं विप्रगणों ने मंत्रोच्चार के बीच पंचामृत से बालकृष्ण का अभिषेक किया। मंदिर संस्थापक देवकीनंदन ठाकुर ने यूएसए से ऑनलाइन उद्बोधन करते हुए भक्तों को बधाई दी। उन्होंने दोहराया कि सनातन धर्म स्थलों और सनातनी परंपराओं की सुरक्षा के लिए सनातन बोर्ड आवश्यक है।
विज्ञापन

छटीकरा मार्ग स्थित ठाकुर श्री प्रियाकांतजू मंदिर पर आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में कृष्णभक्त लाला के जन्म पर देर रात्रि तक बधाइयां गाते हुए नृत्य करते रहे। प्रयागराज से आए भजन गायक मिश्र बंधु के साथ चिराग लालड़ा, साध्वी पुष्पांजलि गिरी ने भजनों के माध्यम से कन्हैया की मनुहार की। बाल व्यास देवांश ठाकुरजी महाराज ने द्वापर युगीन कृष्ण जन्म का भावपूर्ण वर्णन किया। ठीक 12 बजते ही घंटे-घड़ियालों की ध्वनि के बीच कन्हैया के जन्म का उद्घोष हुआ। मंदिर सेवायत दिनेश शर्मा, राहुल शर्मा के साथ बाल व्यास देवांश महाराज ने दूध, दही, घृत, गंगाजल एवं शर्करा आदि से बाल विग्रह का अभिषेक किया।
विज्ञापन

मंदिर के मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा ने बताया कि इस समय देवकीनंदन महाराज डेढ़ माह के यूएसए प्रवास पर हैं। वे 14 सितंबर को स्वदेश लौटेंगे। आचार्य श्यामसुंदर शर्मा, मंदिर प्रबंधक रवि रावत, योगेश शर्मा, मनमोहन शर्मा, विष्णु शर्मा, गजेंद्र सिंह, सतीश गर्ग, सावित्री शर्मा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed