फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sports,youth,trophy

फार्म एकादश बनी सदर चैंपियन ट्रॉफी की विजेता

Wed, 24 Feb 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
sports,youth,trophy
मथुरा। सदर बाजार स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा एनसीसी मैदान पर आयोजित सदर चैंपियन ट्रॉफी-2021 की ट्रॉफी पर फार्म एकादश की टीम ने अपना कब्जा जमा लिया। मंगलवार को आयोजित फाइनल मैच में फार्म एकादश ने सोनेट क्लब को आठ विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सोनेट क्लब की टीम फार्म एकादश की घातक गेंदबाजी के आगे धराशाई हो गई और महज 132 रनों का स्कोर हर बना सकी। टीम की ओर से भीम ने 33, जगदीश ने 21, योगी ने 18 और लोकेश ने 17 रन का योगदान दिया। फार्म एकादश के गेंदबाज विनीत और सुनील ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फार्म एकादश ने ओपनर निशांत के 56 और मनोज के 50 रन की बेहतरीन बल्लेबाजी की मदद से मात्र 17 ओवर में मैच को जीत लिया।
विज्ञापन

सोनेट क्लब की ओर से भीम ने दो विकेट हासिल किए। फार्म एकादश के गेंदबाज विनीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजयी टीम को ट्रॉफी दी गई। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मनोज यादव और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज निशांत कुशवाहा चुने गए। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज विनीत और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक प्रवीन को चुना गया। अंपायरिंग प्रमोद यादव और मनोज यादव ने की। आंखों देखा हाल पप्पू यादव ने सुनाया और स्कोरर वोमनेश रहे। भोलानाथ यादव, डॉ. अशोक अग्रवाल, यामिनी रमण आचार्य, पार्षद रवि यादव, नरेंद्र भारद्वाज, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed