फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sports competition launched in KR Degree College

केआर डिग्री कॉलेज में खेल स्पार्धा का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sports competition launched in KR Degree College
मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने केआर डिग्री कॉलेज में खेल सुविधाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज के स्पोर्ट्स ग्राउंड को दिन के साथ रात में होने वाले मैचों के लिए भी तैयार किया जा रहा है। कहा कि विश्वस्तरीय खेलों में अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाड़ी भी तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कॉलेज छात्रों को विभिन्न स्तरों के खेल आयोजनों में मथुरा व ब्रज को गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी और उत्साह बढ़ाया। केआर कॉलेज में विधायक निधि और सीएसआर से स्पोर्ट्स ग्राउंड में फ्लड लाइट्स, फेंसिंग, ट्यूबवेल व अंडरग्राउंड पाइपलाइन, आरओ वाटर की सौगात मिल चुकी है। एथलेटिक्स के उपकरण भी खिलाड़ियों के लिए आएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, गणेशरा में 89.54 लाख रुपये की लागत से विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं विकसित हो रही हैं, जो अगले माह पूरी हो जाएंगी। स्टेडियम में टेनिस कोर्ट, 400 मीटर रनिंग ट्रैक, फुटबॉल, बैडमिंटन, जैवलिन थ्रो, रेसलिंग स्वीमिंग पुल से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। स्टेडियम में टॉयलेट कॉप्लेक्स और फ्लड लाइट लगाने का भी कार्य चल रहा है। स्टेडियम में आधुनिक जिम तैयार हो चुका है जिसका जल्द लोकार्पण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed