फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Special trains will run in Mudiya fair

Mathura News: Special trains will run in Mudiya fair

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run in Mudiya fair
मथुरा। रेलवे प्रशासन ने मुड़िया पूनो मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार भी मेले में स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी। यात्री सुविधा के लिए जंक्शन और चिन्हित स्थानों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में मुड़िया पूनो मेले का आयोजन 15 से 22 जुलाई तक किया जाएगा। ये मेला जिला प्रशासन के साथ रेलवे के लिए भी बेहद अहम है। मेले में शामिल होने के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु मथुरा पहुंचते हैं। इनमें से काफी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन से सफर कर मथुरा पहुंचते हैं। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने अभी से मेले की तैयारी शुरू कर दी है। बैठकों के दौर चल रहे हैं। यात्रियों को कैसे सुविधाजनक तरीके से सफर कराना है। इसकी रणनीति तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


इस बार भी रेलवे ने मेले के दौरान स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। यात्रियों की सुविधा के लिए जंक्शन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाने की तैयारी है। मेला स्पेशल ट्रेन को किस प्लेटफार्म पर रखा जाएगा। इसकी रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। गत वर्ष जंक्शन पर प्लेटफार्मों की संख्या कम थी। इस वजह से जंक्शन पर यात्रियों की भीड़भाड़ ज्यादा हो गई थी। इस साल प्लेटफार्म की संख्या बढ़ जाने से रेलवे अधिकारियों को थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। पिछले साल मेले के दौरान अधिक मास पड़ जाने से यात्रियों की संख्या में कमी देखने को मिली थी लेकिन इस साल इस संख्या में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगाई जाएगी आरपीएफ-जीआरपी के अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी
मेले के दौरान जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी। यात्रियों को जंक्शन आने पर किसी भी तरह की असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। ट्रेनों के आवागमन का लगातार अनाउंसमेंट कराया जाएगा। स्पेशल ट्रेनें कब आएंगी। कब जाएंगी। यात्रियों को लगातार इसकी अपडेट दी जाएगी।

पिछले दो वर्षों ने मेले के दौरान इतने यात्री पहुंचे जंक्शन
वर्ष 2022 में मुड़िया पूनो मेले के दौरान 199039 यात्रियों ने ट्रेन की टिकट लेकर सफर किया था। इससे रेलवे ने 17759272 रुपये की आमदनी अर्जित की थी। वर्ष 2023 में 257497 यात्रियों ने जंक्शन पहुंचकर ट्रेन की टिकट खरीदी थी। इससे रेलवे को 24527354 रुपये की आमदनी अर्जित हुई थी। इस साल इस संख्या में अधिक इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।


मुड़िया पूनो मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस वर्ष भी मेले के दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे। आरपीएफ और जीआरपी के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी।
-संजीव कुमार श्रीवास्तव, स्टेशन निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed