फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   special story on independence day

चाय विक्रेता रमेश का जुनून है तिरंगा

Mon, 15 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 15 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
special story on independence day
रमेश
अप्सरा टाकीज के सामने सड़क किनारे एक ढकेल पर चाय बेचने वाले रमेश की शख्सियत साधारण ही लगती है। अंतापाडा निवासी रमेश सुबह यहां आकर चाय की ठेल लगाते हैं और रात में घर चले जाते हैं। लेकिन वर्ष के दो पखवाड़े उनकी एक विशिष्ट पहचान होती है।
विज्ञापन


तिरंगा पुरुष की। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर वह अपनी पूंजी में से एक रकम निकालते हैं और छोटे-छोटे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा खरीदते हैं। इनको पखवाड़े भर आम और खास को वितरित करते हैं। वह राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक को भी डाक से राष्ट्रीय ध्वज भेजते हैं। 
विज्ञापन


रमेश बमुश्किल 150-200 रुपये हर रोज कमाते हैं। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। चाहे कुछ हो जाए 26 जनवरी और 15 अगस्त के कुछ पहले से तिरंगा वितरित करने का उनका कार्यक्रम नहीं टलता। इस बार उनकी पत्नी किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। विगत दिनों उनको दिल्ली में स्थित हास्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश उनकी तीमारदारी में थे। लेकिन उन्होंने वहां भी समय निकाला और 600 रुपये के छोटे-छोटे राष्ट्रीय ध्वज खरीदकर लोगों को वितरित किए। उनके सीने पर लगाए।  उन्होेंने बताया कि 26 जनवरी को उन्होंने तत्कालीन डीएम राजेश कुमार के कोट की जेब पर भी तिरंगा लगाया था। रमेश वर्ष 2006 से राष्ट्र दिवसों पर तिरंगा वितरित कर रहे हैं। एकाएक ही ये विचार आया। शुरुआत की तो जुनून बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed