{"_id":"68cda97e965ebdd6d30d5b68","slug":"sp-workers-are-furious-over-the-cost-of-installing-smart-meters-mathura-news-c-369-1-mt11010-136271-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: स्मार्ट मीटर लगवाने की दरों पर भड़के सपाई, बोले यह तानाशाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: स्मार्ट मीटर लगवाने की दरों पर भड़के सपाई, बोले यह तानाशाही
विज्ञापन
एसडीओ संदीप वार्ष्णेय को ज्ञापन सौंपते सपा नेता राघवेंद्र ठाकुर और अन्य।
वृंदावन। विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटरों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने पागल बाबा मंदिर से पैदल मार्च निकालते हुए पागल बाबा विद्युत केंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया और उपखंड अधिकारी संदीप कुमार वार्ष्णेय को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व सपा नेता राघवेंद्र ठाकुर ने किया। उन्होंने सरकार के इस निर्णय को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि यह आम उपभोक्ताओं के हितों पर कुठाराघात है। स्मार्ट मीटर के कनेक्शन के नाम पर कई गुना अधिक राशि वसूली जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
बता दें कि उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा पूरे प्रदेश में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। मथुरा जनपद में अब तक चार हजार से अधिक मीटर बदले जा चुके हैं। वहीं एसडीओ संदीप वार्ष्णेय का कहना है कि कहीं कोई परेशानी है तो समाधान किया जाएगा।संवाद