{"_id":"5884fded4f1c1b6f35efef07","slug":"sp-congress-alliance-like-mismatched-marriage-shakshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-कांग्रेस गठबंधन बेमेल शादी की तरह: साक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-कांग्रेस गठबंधन बेमेल शादी की तरह: साक्षी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
एमपी साक्षी महाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की नीतियों, नोटबंदी और केंद्र द्वारा कराए कार्यों से उत्तर प्रदेश में भाजपा आसानी से जीत सकती है। यह बात उन्नाव से भाजपा के सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने रविवार को परिक्रमा मार्ग स्थित अपने आश्रम पर पत्रकार वार्ता में कही। सपा-कांग्रेस गठबंधन को उन्होंने बेमेल शादी बताया।
साक्षी महाराज ने कहा कि लखनऊ की परिवर्तन रैला में आई भीड़ ने साबित कर दिया कि प्रदेश की जनता अब परिवर्तन चाहती है। हम विकास के आधार पर चुनाव लडे़ंगे। भाजपा मां-बेटे, बाप-बेटे और माया की लिमिटेड पार्टी की तरह नहीं है।
प्रदेश में भाजपा के बढ़ते जनाधार को देखकर ही सपा और कांग्रेस गठबंधन कर रहे हैं। यह रिश्ता बेमेल शादी साबित होगा। उन्होंने कहा कि यदि मायावती और अजीत सिंह भी इस गठबंधन में शामिल हो जाते तो हमारे लिए और बेहतर होता।
विज्ञापन
पार्टी में टिकट वितरण के बाद उठे विरोध पर भाजपा सांसद ने कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं का पक्ष जानकर ही अपना फैसला दिया है। पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। एक-एक योद्धा अपना पूरा काम करेगा। हमें लोकसभा में उम्मीद से अधिक 73 सीट मिली थीं। अब भाजपा दो तिहाई बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी।