फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sp and bjp both ruined the country

सपा की साइकिल पंक्चर, भाजपा ने बर्बाद किया देश

Thu, 29 Dec 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 29 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
sp and bjp both ruined the country
बलदेव में किसान अधिकार रैली - फोटो : अमर उजाला
रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने कहा है कि सपा की साइकिल पंक्चर हो गई है। पहिये तक बंट गए हैं। अब वक्त आ गया है जब जनता को अपने और पराये में फर्क करना होगा। किसानों के लिए लड़ने वालों का साथ देना होगा। नोटबंदी के मुद्दे को हथियार बनाकर केंद्र सरकार पर हमलावर जदयू नेता शरद यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया है। करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं। आत्महत्याएं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गुरुवार को बलदेव में आयोजित किसान अधिकार रैली को संबोधित करते हुए रालोद मुखिया अजित सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। आज किसानों को न तो फसलों का वाजिब दाम मिल पा रहा है और न ही उनके बारे में कोई सोच रहा है। नोटबंदी से दुखी लोग भाजपा को आने वाले चुनावों में सबक सिखा देंगे। यही जनता देश के प्रधानमंत्री, जो एक दिन में चार सूट बदलते हैं, को फकीर बना देगी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में रालोद का साथ देकर भाजपा को सबक सिखाएं। 
विज्ञापन


रैल में जदयू नेता शरद यादव ने कहा कि मोदी सरकार के सारे दावे झूठे निकले। दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात की थी, बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा था, किसानों को उनकी लागत से डेढ़ गुना दाम देने की बात की थी लेकिन कोई भी पूरी नहीं की गई। उल्टे रोजगार से लगे मजदूरों को बेरोजगार कर दिया गया है। शरद यादव ने बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हाथी तो बगैर महावत के चल रहा है। ऐसा हाथी खतरनाक हो सकता है। सब कुछ चौपट कर देगा। रही बात सपा की तो वह खुद ही टूट रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि आज नोटबंदी पर जनता सवाल पूछती है तो भाजपाई जवाब नहीं देते। 23 दिसंबर को जब पूरा देश किसान दिवस मना रहा था तब प्रधानमंत्री पुष्पांजलि करने तक नहीं गए। नोटबंदी का विरोध करने वालों को पाकिस्तान का समर्थक बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में नोटबंदी के बाद से 100 लोग आत्महत्या कर चुके हैं। मगर सरकार को कुछ नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने आदर्श गांव योजना पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मथुरा की सांसद ने राया के गांव को गोद ले रखा है मगर विकास कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed