फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sonbhadra's girl was brought to Mathura and raped on the pretext of getting her married

चाचा का पापी दोस्त: शादी कराने के बहाने लाया मथुरा, दिव्यांग लड़का दिखाया; मना किया तो हैवानियत की हदें की पार

Mon, 28 Aug 2023 09:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 28 Aug 2023 09:56 AM IST
सार

सोनभद्र की युवती के साथ चाचा के दोस्त ने बड़ा धोखा किया। उसकी शादी कराने के बहाने मथुरा लेकर आया। यहां रिश्ते के लिए एक दिव्यांग लड़का दिखाया। जब शादी से मना किया तो उसके साथ हैवानियात की।  
 

विज्ञापन
Sonbhadra's girl was brought to Mathura and raped on the pretext of getting her married
Crime girl - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र की रघुवीर विहार कॉलोनी के एक व्यक्ति पर सोनभद्र की युवती ने शादी कराने के बहाने मथुरा लाकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार आरोपी उसके चाचा का दोस्त है। मूलरूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

सोनभद्र जिले के थाना चोपना क्षेत्र निवासी अनुसूचित जाति की युवती का आरोप है कि दो माह पहले उसके चाचा का दोस्त पवन निवासी सुहाग नगर दक्षिण थाना, फिरोजाबाद, जोकि वर्तमान में जमुनापार थाना क्षेत्र की रघुवीर विहार कॉलोनी में रहता है। वह दो माह पहले परिवार के पास पहुंचा। वहां उसने परिवार वालों को भरोसा दिलाया कि वह उसकी शादी मथुरा ले जाकर किसी अच्छे लड़के से कराएगा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शर्मनाक: किसान को लीज पर दिया बाग, फिर बारी-बारी से लूटी पत्नी की आबरू; हैवानियत की हदें की पार 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बनाया दबाव 

पीड़िता ने बताया कि मथुरा लाकर आरोपी ने रिश्ते के लिए एक दिव्यांग लड़का दिखा दिया। आरोप है कि उससे शादी करने की मना की तो दबाव डाला गया। इसके बाद कई बार दुष्कर्म किया गया। परिवार वालों से भी बात नहीं करने दी। 

ये भी पढ़ें - फेसुबक का 'डर्टी फ्रेंड': चार साल पहले मुलाकात, शादी के बाद भी लूटता रहा आबरू...फिर आया अगस्त का दूसरा सप्ताह

 

दर्ज हुआ मुकदमा 

पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में रविवार को किसी तरह पीड़िता ने जमुनापार थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर जमुनापार सूरज प्रकाश शर्मा के अनुसार आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - सहकर्मी बना हैवान: महिला से कर रहा था गंदी हरकत, विरोध किया तो काट दिया गला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed