फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son cheated for 27 lakhs, 13.95 lakh rupees recovered from father

UP: 19 सोने के सिक्के और 27 लाख रुपये...IPS बनाने के नाम पर की ठगी, बेटा फरार; पुलिस ने पिता को दबोच लिया

Sat, 14 Jun 2025 11:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Jun 2025 11:36 AM IST
सार

मथुरा में बेटी को आईपीएस बनाने के नाम पर महिला से 27 लाख रुपये और 19 सोने के सिक्कों की ठगी करने वाले आरोपी के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास 13.95 लाख रुपये और 19 सिक्के बरामद हुए। 
 

विज्ञापन
Son cheated for 27 lakhs, 13.95 lakh rupees recovered from father
मथुरा। धनराशि और सोने के सिक्को के साथ गिरफ्तार आरोपी का पिता। - फोटो : mathura

विस्तार

बेटी को आईपीएस बनाने के नाम पर महिला से 27 लाख रुपये और 19 सोने के सिक्के की ठगी करने वाले आरोपी के पिता को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 13.95 लाख रुपये और 19 सोने के सिक्के बरामद किए हैं। जबकि ठगी करने वाले आरोपी को वाराणसी पुलिस पूर्व में ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


 

एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि 11 जून को पानीपत के थाना मॉडल टाउन निवासी उदिता शर्मा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि गोविंद नगर क्षेत्र की बाटी वाली कुंज में मायका है। फरवरी माह में उसकी फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उसने अपना नाम अभिजीत बताया। फेसबुक पर उससे बात हुई तो उसने स्वयं को आईपीएस अफसर बनाने की तैयारी करने की जानकारी दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उसका एक जानकार संदीप शर्मा है तो यूपीएससी का पेपर क्लियर कराने का कार्य करता है। वह 60 लाख रुपये में पीड़िता की बेटी आइना को आईपीएस अधिकारी बना देगा। पीड़िता की बेटी गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। अप्रैल माह में संदीप ने व्हाट्सएप काॅल करके अभिजीत का परिचय देकर बात की और यूपीएससी में सलेक्शन के लिए रुपये मांगे। पीड़िता ने 21 मई को भूतेश्वर पर 7 लाख रुपये और 19 सोने के सिक्के प्लास्टिक के बैग में रखकर दिए। इसके बाद 20 लाख रुपये दिए। रुपये लेने के बाद आरोपी का मोबाइल बंद हो गया।
 
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि संदीप शर्मा का असली नाम मुनफेद है और वह गोवर्धन के गांव देवसेरस का निवासी है। वाराणसी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसने भी उदिता शर्मा के साथ 27 लाख की ठगी स्वीकारी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बृहस्पतिवार की रात को मुनफेद के पिता आमीन को गोवर्धन थाना क्षेत्र के देवसेरस से डीग जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। आमीन के कब्जे से पुलिस ने 13.95 लाख की नकदी और 19 सोने के सिक्के बरामद किए।

एसपी क्राइम ने बताया कि संदीप और अभिजीत दोनों एक ही व्यक्ति के नाम हैं। पीड़िता से पहली बार उसने भूतेश्वर पर गाड़ी में नकदी ली, इसके बाद पीड़िता के सामने अभिजीत बनकर आया और होटल में 20 लाख की नकदी ली। 14 महिलाओं से ठग चुका है लाखों की धनराशि: एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि देवसेरस निवासी मुनफेद अब तक वह 14 महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस आरोपी द्वारा ठगी गई महिलाओं की जानकारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed