फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   son along with mother beat father to death In Mathura

Mathura News: बेटे ने मां के साथ मिल पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी, बेटी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 19 Aug 2023 10:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Aug 2023 10:34 PM IST
सार

मथुरा में बेटे ने मां के साथ मिलकर पिता को पीट-पीटकर मार डाला। साजिश रचकर आसपास के लोगों को बताया कि सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हुई है। बेटी ने थाने पहुंचकर चौंकाने वाला खुलासा किया। 

विज्ञापन
son along with mother beat father to death In Mathura
राया थाना, मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार की रात एक कलयुगी बेटे ने मां के साथ मिलकर अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव का गुपचुप रूप से अंतिम संस्कार कर दिया। मां-बेटे ने आसपास के लोगों को घटना को सड़क दुर्घटना बताया। शनिवार को थाने में पहुंची मृतक की बेटी ने मामले का खुलासा किया। पुलिस में खलबली मच गई। देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। आरोपी मां-बेटे फरार हैं।

विज्ञापन


मामला राया थाना क्षेत्र के सादाबाद रोड का है। यहां नौहझील थाना क्षेत्र के बाईदपुर निवासी थान सिंह निवासी अपने तीन बच्चों व पत्नी साथ राया थाना क्षेत्र के सादाबाद रोड स्थित महेश नगर कॉलोनी में किराए पर रहता था। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाता था। थान सिंह की पत्नी बेबी मजदूरी करने जाती है। यह थान सिंह को नागवार गुजरता था। इसको लेकर घर में विवाद होता था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मरा समझ फेंक गए वह बच गया जिंदा: मां के साथ खेत गया था युवक, दबंगों ने पकड़ा; धारदार हथियार से रेत दिया गला

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद को लेकर थान सिंह नशे का भी सेवन करने लगा था। शुक्रवार रात आठ बजे करीब थान सिंह सादाबाद रोड पर नशे का सेवन कर रहा था। उसका बड़ा पुत्र अनिल व पत्नी बेबी वहां पहुंचे। दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव में आए लोगों को भी भला-बुरा कह दिया। इसके बाद थान सिंह को निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ेंः- Mathura: साधु वेशधारी युवक ने पांच वर्षीय मासूम को सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला, दृश्य देख दहल गए लोग

डॉक्टरों द्वारा पूछताछ करने पर मां बेटे ने बताया कि थान सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। इसके बाद शव को घर लाकर गुपचुप रूप से अंतिम संस्कार कर ठिकाने लगा दिया। शनिवार को जब मृतक की बेटी को इस घटना के संबंध में जानकारी हुई तो वह मायके पहुंची। यहां उसे ताला लटका हुआ मिला। इसके बाद वे राया थाने में पहुंची। 

यह भी पढ़ेंः- स्टांप वेंडर की बाइक में डाला केमिकल: धुआं देख विक्रेता भागा...लाखों की नकदी भरा बैग लेकर टप्पेबाज हुआ फुर्र

वारदात के संबंध में पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर अजय किशोर के मुताबिक मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक की बेटी से लिखित में तहरीर देने को कहा गया है। तहरीर आते ही मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed