फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   soda factory sealed in mathura

बिना लाइसेंस के चल रही सोडा वाटर फैक्ट्री सील

Mon, 10 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 10 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
soda factory sealed in mathura
सोडा वाटर फैक्ट्री सील - फोटो : अमर उजाला
जयसिंहपुरा क्षेत्र के गणेश टीले पर बिना लाइसेंस के चल रही अग्रवाल लेमन सोडा वाटर फैक्ट्री को खाद्य विभाग के अफसरों ने सील कर दिया। यहां जो माल तैयार किया जा रहा था उस पर लेबलिंग भी नहीं थी। सोडा वाटर और लेमन वाटर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा टीम ने धौली प्याऊ पर अग्रवाल मिष्ठान भंडार और यादव मिष्ठान भंडार से पेड़ा, यादव डेयरी से पनीर, नया बस अड्डा पर गौतम मिष्ठान से पेड़ा, कारे मिष्ठान से बरफी का नमूना लिया। यहां 55 किलो मिठाई भी नष्ट कराई। टीम ने नए अड्डे से सड़े-गले फल भी फिंकवाए। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय, अरविंद कुमार, शैलेंद्र, मुकेश कुमार, शोभनाथ, सबिता शर्मा थीं। 
विज्ञापन


शहर में चल रहा पानी का अवैध कारोबार
मथुरा। मथुरा में पानी का बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार चल रहा है। ये लोग सबमर्सिबल का पानी पाउच, बोतलों में भरकर लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। खाद्य विभाग इस कारोबार से अनजान बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed