{"_id":"69dc75b6081333d69b0d6b1b","slug":"snatchers-arrested-after-upi-fraud-robbers-caught-using-stolen-mobile-2026-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ऑटो रुकवाकर दिनदहाड़े लूट! मोबाइल से UPI कर उड़ाया पैसा, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे दो शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऑटो रुकवाकर दिनदहाड़े लूट! मोबाइल से UPI कर उड़ाया पैसा, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे दो शातिर
Mon, 13 Apr 2026 11:12 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:12 AM IST
सार
आगरा में ऑटो रुकवाकर महिला से मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चोरी के मोबाइल से यूपीआई ट्रांजेक्शन करने के कारण आरोपी पकड़े गए और कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना एकता क्षेत्र में ऑटो रुकवाकर महिला के गले से चेन और मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का मोबाइल, घटना में इस्तेमाल बाइक और 2,550 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि 9 अप्रैल को महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि वह शहीद नगर से ऑटो में जा रही थी। नौफरी, एनटीपीसी के पास बाइक सवार दो युवकों ने हाथ दिखाकर ऑटो रुकवाया। झपट्टा मारकर उनका मोबाइल और गले की चेन छीन ली और बाइक पर बैठ कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम ने रविवार को तोरा चौकी क्षेत्र से जयवीर निवासी ग्राम गुर्जा, डौकी और निबोहरा के बबूल खाना और जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वहां दूसरी वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि महिला जूस की दुकान से जूस पीकर ऑटो में बैठी थी। उसके हाथ में मोबाइल देख उन्होंने छिनौती की योजना बनाई थी। उन्होंने महिला की चेन नहीं लूटी है।
मोबाइल का लॉक खुलने के बाद उन्होंने यूपीआई खाते का पासवर्ड सही डाल दिया और उसके खाते से खरीदारी कर ली। इसी के चलते वह पुलिस की पकड़ में आ गए। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।