फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Slow motion connectivity has become a curse for the post office

स्लो मोशन कनेक्टिविटी बन गई डाकघर के लिए अभिशाप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Slow motion connectivity has become a curse for the post office
मथुरा। डाकघर में कनेक्टिविटी की समस्या अभिशाप बनती जा रही है। स्लो मोशन कनेक्टिविटी के कारण डाकघर प्रगति तक बाधित हो रही है। इसको लेकर खुद डाकघर के अधिकारी भी शिकायत कर रहे हैं लेकिन कनेक्टिविटी की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

विगत करीब छह माह से अधिक समय से डाकघर मेें कनेक्टिविटी की समस्या बनी हुई है। इसके कारण विभाग की प्रगति पर विपरीत असर पड़ रहा है। इस संबंध में प्रवर सहायक निदेशक बचत राजीव कुमार सक्सेना ने प्रवर डाक अधीक्षक व प्रवर डाकपाल से लिखित शिकायत की है। उन्होंने बताया है कि कनेक्टिविटी में प्रयोग में लाए जा रहे मॉडम एनएसपी-1 के खराब होने के कारण न केवल जन सामान्य निवेशकों बल्कि राष्ट्रीय बचत अभिकर्ताओं को भी निवेश के संबंध में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके कारण जनपद की प्रगति पर विपरीत असर पड़ रहा है। प्रवर सहायक अधीक्षक बचत ने बताया कि इस संबंध में उनके द्वारा व्यक्तिगत रूप से अनेक बार अवगत कराया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। प्रवर सहायक अधीक्षक ने बताया कि अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई रुचि नहीं नहीं ली जा रही है, जिसके चलते बचत अभिकर्ताओं को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed