फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sleeper Bus Linked to  Delhi Group Misdeed Case Had 12 Challans, Nine for Overspeeding in Mathura

दिल्ली में दरिंदगी: जिस बस में हुआ छात्रा से दुष्कर्म, उसके चालक पर था नियम तोड़ने का जुनून सवार; बड़ा खुलासा

Mon, 07 Sep 2026 10:30 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 10:30 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा-दिल्ली के बीच छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों वाली स्लीपर बस की जांच का कनेक्शन मथुरा से सामने आया है। बस के मई से जुलाई के बीच 12 चालान हुए, इनमें नौ मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग के हैं।

विज्ञापन
Sleeper Bus Linked to  Delhi Group Misdeed Case Had 12 Challans, Nine for Overspeeding in Mathura
स्लीपर बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के बीच जिस स्लीपर बस में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था, उसकी जांच अब मथुरा तक पहुंच गई है। जांच में बस चालक के नियमों की अनदेखी का सिलसिला भी सामने आया है। अप्रैल में खरीदी गई इस बस के मई से जुलाई तक 12 चालान किए गए, जिसमें सर्वाधिक नौ चालन मथुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर ओवरस्पीडिंग में हुए। पुलिस अब चालक-परिचालक की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


 

अधिकारियों के अनुसार, बस (यूपी 83 ईटी 3789) इसी वर्ष 28 अप्रैल में फिरोजाबाद में पंजीकृत हुई थी। पहला चालान 11 मई 2026 को हमीरपुर के कुरारा में अवैध पार्किंग के लिए 500 रुपये का हुआ। इसके अगले दिन 12 मई को मथुरा में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के जरिए ओवरस्पीडिंग का चार हजार रुपये का चालान किया गया। इसके बाद 23 जून को मथुरा में ही यमुना एक्सप्रेसवे पर सवारियां बैठाने के आरोप में 500 रुपये का चालान हुआ। नियम तोड़ने का सिलसिला यहीं नहीं थमा। एक से छह जुलाई तक लगातार छह दिन यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग के चालान काटे गए। प्रत्येक चालान चार हजार रुपये का था। इस तरह छह दिनों में 24 हजार रुपये का जुर्माना हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि आठ जुलाई को हमीरपुर में परमिट नहीं होने, रिफ्लेक्टर टेप नहीं होने समेत अन्य कमियों पर एआरटीओ ने 26 हजार रुपये का चालान किया। इसके बाद भी बस की रफ्तार पर लगाम नहीं लगी। 11 और 23 जुलाई को मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग के लिए चार-चार हजार रुपये के दो और चालान किए गए। इसी तरह मई से जुलाई के बीच दो माह में बस पर 12 बार कार्रवाई हुई और कुल 63 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

 
विज्ञापन

यह था मामला
इसी स्लीपर बस में ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के बीच एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। चार अगस्त की रात पीड़िता दिल्ली के कश्मीरी गेट थाने पहुंची थी। पुलिस ने मामले में कानपुर देहात निवासी चालक कुलदीप और घाटमपुर निवासी संदीप को गिरफ्तार किया है। बस भी बरामद कर ली गई है।

 

सुरक्षित हैं सीसीटीवी फुटेज
एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी छह महीने तक की फुटेज और एक साल का डाटा सुरक्षित रहता है। इस मामले में मथुरा पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेगी। आरोपियों ने बस कहां रोकी और किससे मिले, इसका भी इनपुट संबंधित पुलिस को मांगने पर सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed