{"_id":"6841e9672e290d3604008759","slug":"sketches-of-officers-came-out-with-instructions-from-hemas-pen-mathura-news-c-29-1-lko1012-407836-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सांसद हेमा ने समीक्षा बैठक में बुकलेट पर बना डाले अधिकारियों के स्कैच, ये हुनर देख...आप भी रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सांसद हेमा ने समीक्षा बैठक में बुकलेट पर बना डाले अधिकारियों के स्कैच, ये हुनर देख...आप भी रह जाएंगे हैरान
Fri, 06 Jun 2025 01:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:06 PM IST
सार
मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने मुड़िया मेले की समीक्षा बैठक के दौरान कई अधिकारियों के स्कैच बना डाले। सांसद के ये हुनर देख सभी हैरान रह गए। क्योंकि ये स्कैच उन्होंने बुकलेट पर बनाए।
विज्ञापन
सांसद हेमा और उनके द्वारा बनाए गए स्कैच
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोवर्धन में मुड़िया मेले की समीक्षा बैठक के दौरान सांसद हेमामालिनी ने अधिकारियों के पेंच कसे। इस दौरान उनका एक नया हुनर भी सामने आया। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान फुर्सत के पलों में कुछ अधिकारियों के स्कैच बना दिए।
सांसद हेमामालिनी ने गोवर्धन में मुड़िया मेले की समीक्षा बैठक में थोड़ी सी फुर्सत मिलते ही कई अधिकारियों के स्कैच बना डाले वह भी बैठक की बुकलेट पर ही। निर्देश के साथ ही स्कैच भी निकले। लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगा चुकीं अदाकारा हेमामालिनी के अभिनय के बारे तो सब जानते ही हैं पर उनका यह हुनर भी सामने आया।
हालांकि उन्होंने मीटिंग के बाद में अधिकारियों को यह बात खिलखिलाते हुए अपने ही अंदाज में बता भी दी और कहा कि टेंशन कम लो और मेहनत पर ध्यान दो।