{"_id":"6a232311a0a1de2332031490","slug":"six-police-teams-deployed-to-solve-the-wire-robbery-case-mathura-news-c-412-1-mt21005-8658-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तार लूट मामले के खुलासे में लगीं पुलिस की छह टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तार लूट मामले के खुलासे में लगीं पुलिस की छह टीमें
विज्ञापन
गोवर्धन। मथुरा-गोवर्धन मार्ग स्थित जचौंदा क्षेत्र में कल्याण करोति नेत्र चिकित्सालय के पास निर्माणाधीन कॉलोनी से ट्रांसफार्मर से करीब सात लाख रुपये के तार लूटने के मामले में पुलिस की छह टीमें लगी हैं। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तार के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार, जचौंदा में एक निर्माणाधीन गेटबंद कॉलोनी में कार सवार करीब 12 बदमाशों ने धावा बोल दिया था। कॉलोनी में लगे सुरक्षा गार्डों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी कॉलोनी के ट्रांसफार्मर से करीब सात लाख रुपये का तांबे का तार लूट कर ले गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डकैती की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। उधर शाम को डीआईजी शैलेश पांडेय ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया।
इस घटना के खुलासे में पुलिस की छह टीमों को लगाया गया है। उधर, बदमाशों और उनकी गाड़ी की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच के बाद करीब 40 संदिग्ध वाहनों की पहचान की गई है, जिनकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार की जाएगी।