फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six miscreants looted a bus on yamuna expressway in mathura

यमुना एक्सप्रेसवे पर लूट: मथुरा में बस को हाईजैक कर बदमाशों ने सवारियों से की लूटपाट

Tue, 06 Apr 2021 09:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझीनल (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझीनल (मथुरा) Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 06 Apr 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
six miscreants looted a bus on yamuna expressway in mathura
यात्रियों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala

मथुरा जिले में बदमाशों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने सोमवार रात को एक प्राइवेट बस को हाईजैक कर लिया। इसके बाद चलती बस में हथियारों के बल सवारियों से लूटपाट की। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बस रुकवाकर आसानी से फरार हो गए।

विज्ञापन

 

लूट की यह वारदात थाना सुरीर क्षेत्र में हुई। दिल्ली से हमीरपुर जा रही प्राइवेट बस में छह बदमाश सवारी बनकर चढ़े थे। जब यह सब यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 88 के पास पहुंची तो बदमाशों ने हथियारों के दम पर बस को हाईजैक कर लिया। बदमाशों ने सवारियों से लाखों रुपये की नकदी और जेवरात लूटे।

विज्ञापन


शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे डरी-सहमी चुपचाप बैठी रहीं। आधा किलोमीटर तक चलती बस में बदमाशों ने लूटपाट की। इसके बाद बस से उतरकर फरार हो गए। इसके बाद बस चालक ने पुलिस को सूचना दी। वारदात रात तकरीबन एक बजे की बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस लूट की जानकारी मिलने पर आईजी नवीन अरोड़ा, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर पहुंच गए। बस को यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर लाया गया है। डरी-सहमी सवारियों से पुलिस ने जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार बदमाशों की संख्या छह बताई गई है। पुलिस टीमें उनकी तलाश में लगाी हैं। 

एक्सप्रेसवे पर पहले भी हो चुकी हैं वारदात 
यमुना एक्सप्रेसवे पर लूट की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। सात फरवरी 2020 को मैक्स पिकअप चालक से लूट हुई थी। 29 मई 2020 में एक व्यापारी से ढाई लाख रुपये लूट लिए गए थे।  अगस्त 2020 में चलती बस में महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed