फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Six injured including a woman in a fight over tree breaking

पेड़ तोड़ने को लेकर झगड़े में महिला समेत छह घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Six injured including a woman in a fight over tree breaking
कोसीकलां। शाहपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव धानौता में पेड़ तोड़ने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

धानौता निवासी गजराज के घर के समीप एक पेड़ लगा हुआ था। आरोप है कि जिसे समीप में रहने वाले मोहन सिंह ने तोड़ दिया। इसको लेकर गजराज ने मोहन सिंह के पेड़ तोड़ने की शिकायत की तो शुक्रवार की शाम करीब छह बजे दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़ा होते देख ग्रामीणों ने हस्तक्षेप मामले को रफा-दफा करा दिया, थोड़ी देर बाद मोहन सिंह ने अपने 10-15 साथियों सहित गजराज के घर पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

जिसमें गजराज का भाई सतवीर सिंह, वीर सिंह एवं उसकी भाभी और समेत 2 अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंच गई। उन्होंने घायलों को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया। पुलिस को देख आरोपी भाग जाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि इस मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। एक अन्य मामले में गांव महरौली में दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमे चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया। देर रात समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नही हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed