फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sita was like Rama as a bride, and Dasharath was like a virtuous man.

Mathura News: राम सरिस बरु दुलहिनि सीता, समधी दसरथु जनकु पुनीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sita was like Rama as a bride, and Dasharath was like a virtuous man.
रामबारात में मौजूद कमेटी के पदाधिकारी और समाजसेवी। संवाद
वृंदावन। राम सरिस बरु दुलहिनि सीता, समधी दसरथु जनकु पुनीता। जैसे ही प्रभु श्रीराम अपने चारों भ्राताओं संग सिय को ब्याहने चले तो उनके मनमोहक रूप को देखकर वृंदावन के लोग प्रफुल्लित हो उठे। नगर में श्रीरामलीला कमेटी द्वारा आयोजित की जा रहे रामलीला महोत्सव के पांचवे दिन रामबरात में प्रभु श्रीराम ने अपने भ्राताओं संग नगर भ्रमण किया। रामबरात में दूल्हा बने राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों को देख नगरवासियों ने जगह-जगह आरती उतारी।
विज्ञापन

रामबारात में लगभग दो दर्जन से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रामबरात नगर के गोपीनाथ बाजार से शुरु होते हुए रंगजी मंदिर, चुंगी चौराहा, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, वनखंडी तिराहा, लोई बाजार, प्रताप बाजार, अठखंभा होते हुए बिहारी मंदिर मार्केट में बनी जनकपुरी पहुंची।
विज्ञापन

श्रीरामलीला कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष भागवताचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को नगर में दिव्य और भव्य रामबरात का आयोजन किया गया है। इस दौरान आलोक बंसल, लक्ष्मीनारायण दीक्षित, आशीष अग्रवाल, योगेश द्विवेदी, भीमसेन अग्रवाल, वंशी तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed