फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   SIR

Mathura News: जिले में तीन लाख मतदाता हो गए कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
SIR
मथुरा। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की समय सीमा 11 दिसंबर को खत्म हो रही है। जिले में फॉर्म भरने और जमा करने का काम लगभग पूरा हो चुका है। पांच विधानसभा क्षेत्रों में 80 फीसदी तक मतदाताओं की फीडिंग हो चुकी है। मैपिंग चल रही है। जिले में तकरीबन तीन लाख मतदाताओं के नाम कट जाएंगे। इससे जिले में मतदाताओं की संख्या में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण में आखिरी समय में शिविर लगाकर फॉर्म भरवाने और एकत्र कराना का काम कराया गया। छाता, मांट, मथुरा-वृंदावन, गोवर्धन और बलदेव विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के प्रथम चरण का काम 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है। छाता में सबसे ज्यादा मृतकों के नाम सूची से हटाए गए, जबकि मथुरा-वृंदावन में शिफ्टिंग वाले मतदाताओं की संख्या ज्यादा रही। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि जिले में फीडिंग 80 प्रतिशत, फीडिंग के सापेक्ष जिले के मैपिंग 73.36 प्रतिशत, एएसडीडी सूची 32ं4206 रही। एसआईआर से पहले जिले में 19.45 लाख मतदाता थे। अब एसआईआर का काम लगभग पूरा हो चुका है। पुरानी सूची से मृतक, शिफ्टिंग वाले मतदाता, दो जगह से मतदाता सूचियों में नाम वाले मतदाता और मिलान नहीं हो पाने के कारण वंचित रहे मतदाताओं को हटा दिया गया। इस तरह तकरीबन तीन लाख मतदाता जिले की मतदाता सूची से कम हो गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फीडिंग का काम चल रहा है। एसआईआर के बाद मतदाताओं की नई संख्या जारी की जाएगी। 16 दिसंबर को सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed