फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sir, in-laws beat me for dowry...

Mathura News: साहब, दहेज के लिए पीटते हैं ससुरालीजन...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sir, in-laws beat me for dowry...
मथुरा। मिशन शक्ति के तहत जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मेगा इवेंट-’हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ का आयोजिन गया। इस दौरान महिलाओं ने अपनी आपबीती अधिकारियों को बताईं।
विज्ञापन


नंदनी (परिवर्तित नाम) ने बताया कि उसके ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे हैं। दहेज के लिए उसे शारीरिक व मानसिक हिंसा का शिकार बनाया गया। घर से निकाल दिया गया है अब उसके बच्चों को भी दूर कर दिया गया। इसके लिए वह पुलिस से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रही है।
विज्ञापन

एक अन्य पीड़िता ने बताया कि उसके चाचा थाने में जाकर फर्जी शिकायतें देकर उसे परेशान कर रहे हैं, जिसके कारण उसे थाने के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा हैं। इसके चलते उसकी पढ़ाई भी बाधित हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक महिला थाना को कार्रवाई के निर्देश दिए। महिलाओं ने कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज, यौन हिंसा, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, पीड़ित महिलाओं के संरक्षण, वन स्टाप सेंटर आदि पर प्रश्न किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, सुश्री स्वेता वर्मा क्षेत्राधिकारी, एमएल पाल सहायक श्रमायुक्त, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed