फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Silver Ganga Sagar brought from Nathdwara

Mathura News: नाथद्वारा से बनकर आए चांदी के गंगा सागर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Silver Ganga Sagar brought from Nathdwara
छप्पन भोग में प्रभु को अर्पित किए जाने वाले चांदी के गंगासागर के साथ जीएलए के कुलाधिपति व अन्य।
मथुरा। अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर को गोवर्धन की तलहटी में होने वाले अलौकिक छप्पन भोग में गिरिराज प्रभु नीलम पुखराज के रत्नों से जड़ी मोरपंखी धारण करेंगे। बुधवार को कृष्ण सभागार में हुए समारोह में जीएलए यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने नाथद्वारा से बनकर आए प्रभु को अर्पित किए जाने वाले गंगा सागर का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने इंद्र का मान मर्दन कर ब्रजवासियों की रक्षा की और तभी से ब्रजवासी प्रभु को छप्पन भोग लगाते हैं, तभी से कृष्ण गिरिराज कहलाये।
विज्ञापन

गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने प्रभु की छवि पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बताया कि इस बार प्रभु सोने की बांसुरी धारण करेंगे। महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती ने बताया कि तीन दिवसीय अलौकिक छप्पन भोग महोत्सव के लिए कोलकाता और ओडिशा के कारीगरों ने भव्य राजमहल तैयार किया है। 4 सितंबर को दुग्ध धारा परिक्रमा, 5 सितंबर को पंचरत्नम महाभिषेक और स्वामी हरिदास संगीत समारोह में देश के प्रमुख संतूर वादक अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

छप्पन भोग महोत्सव के मुख्य संयोजक राघवेंद्र गर्ग ने बताया कि प्रभु का शृंगार सोने-चांदी के सप्त रत्नों, हीरा, पन्ना, मोती, नीलम, गोमेद, पुखराज, माणिक व मूंगा से होगा। थाईलैंड, मलेशिया मॉरीशस से आ रहे फूलों से तलहटी सजाई जाएगी। जगह-जगह शास्त्रीय संगीत का वादन भक्ति रस बिखेरेगा। 6 सितंबर को सबसे पहले ब्रज के साधु-संतों का भोज होगा, उसके बाद दोपहर तीन बजे से रात्रि 12 बजे तक दर्शन होंगे। अनावरण समारोह में अध्यक्ष दीनानाथ रामभवन, संरक्षक राजेंद्र कुमार सर्राफ़, कोषाध्यक्ष भगवान दास खंडेलवाल, मुख्य संयोजक राघवेंद्र गर्ग, संयोजक अनमोल बंसल, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार कन्नू, राकेश गर्ग, नीरज गोयल, दिनेश, दिनेश मंगल, लल्लू सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed