Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Radha and Vrindavanchandra enjoyed a divine boat excursion.

Mathura News: श्रीराधा वृंदावनचंद ने किया दिव्य नौका विहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Shri Radha and Vrindavanchandra enjoyed a divine boat excursion.
वृंदावन। चंद्रोदय मंदिर में तीन दिवसीय कार्तिक उत्सव के दूसरे दिन ठाकुर श्रीराधा वृंदावनचंद का नौका विहार उत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान भक्तों ने आराध्य के सुंदर स्वरूप के दर्शन किए। उत्सव में छप्पन भोग और दीपदान भी किया गया।
विज्ञापन

आराध्य को पालकी में विराजमान कर मंदिर के गर्भगृह से कल्याणी तक लाया गया। इसके बाद उन्हें पुष्पों से सजे नौका में विराजमान कराया गया। कल्याणी के पास भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई। हरिनाम संकीर्तन की मधुर ध्वनि के बीच भगवान का नौका विहार शुरू हुआ। भक्तों के हरिनाम संकीर्तन और जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। ठाकुरजी के विग्रहों का विशेष वस्त्रों और विविध प्रकार के सुगंधित पुष्पों से शृंगार किया गया। भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। उत्सव के अंतर्गत श्री दामोदराष्टकम का सामूहिक गान भी हुआ। श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के चरणों में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धापूर्वक दीपदान किया। दीपों की आभा से मंदिर परिसर जगमगा उठा। पुष्पों की मनोहारी सज्जा ने वातावरण को और सुंदर बना दिया। हरिनाम संकीर्तन की स्वर लहरियों से पूरा मंदिर भक्ति में लीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed