फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Krishna birth place case: Now hearing on the claim of Narayani Sena on July 30

श्री कृष्णजन्म स्थान प्रकरण: नारायणी सेना के दावे पर अब सुनवाई 30 जुलाई को

Tue, 27 Jul 2021 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Shri Krishna birth place case: Now hearing on the claim of Narayani Sena on July 30
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के वंशज बनकर आगे आए नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव के मामले में अदालत ने फिर से तारीख लगा दी है। अब इसमें 30 जुलाई को सुनवाई होगी। नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अदालत से शाही ईदगाह मस्जिद के मौका मुआयना और एसआई सर्वे करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें 14 जुलाई को भी सुनवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन

नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से श्री कृष्ण जन्म भूमि परिक्षेत्र की जमीन पर श्री कृष्ण विराजमान के वंशज बनकर दावा किया है। इसमें उनकी ओर से 5 अप्रैल 2021 को सिविल जज सीनियर डिवीजन में ईदगाह परिसर के एसआई सर्वे और मौका मुआयना किए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। 14 जुलाई को इस पर अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

अदालत ने एक दफा फिर से सुनवाई की अग्रिम तारीख तय कर दी है। वादी मनीष यादव के वकील पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 30 जुलाई तय की है। वह चाहते हैं कि जल्द अदालत की ओर से मौका मुआयना करा लिया जाए ताकि प्रतिवादी पक्ष ईदगाह मस्जिद में कुछ परिवर्तन न करा पाए। एसआई सर्वे करा कर तथ्यों को एकत्रित कर लिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed