फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Govardhan Maharaj, may your crown be on your head

Mathura News: श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहृयौ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Shri Govardhan Maharaj, may your crown be on your head
मथुरा। गिरिराज परिक्रमा करतीं राजस्थान की महिला भक्त। - फोटो : mathura
राधाकुंड (मथुरा)। गिरिराज तलहटी जयकारों से गूंज रही है। 21 किलोमीटर लंबे गिरिराज परिक्रमा मार्ग में मानव शृंखला बनी नजर आ रही है। कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। चौराहे और पार्किंग स्थलों सहित सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बसों के इंतजार में बड़ी संख्या में भक्त बसों का इंतजार करते रहे। परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालु गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहृयौ, तो पे पान चढ़े-तो पे फूल चढ़े और चढ़े दूध की धार के लोकगीतों को गाते हुए आनंदित होकर परिक्रमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

धार्मिक आयोजन में भक्ति एवं संस्कृति के अनूठे नजरे दिख रहे हैं। लाखों लोग अपनी मुक्ति की कामना एवं मन में मनोकामनाएं लेकर गिरिराजजी की शरण में पहुंच रहे हैं। पग-पग पर भक्ति बह रही है। परिक्रमा के दौरान भक्त गिरिराज प्रतिमाओं पर दूध, भोग चढ़ा रहे हैं। धूप तो कभी उमस जैसे बदलते मौसम का स्वभाव भी भक्तों का उत्साह काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन





मंदिर, मठ, आश्रमों में करेंगे शिष्य गुरु की चरण वंदना
राधाकुंड। गुरु पूर्णिमा पर आज मंदिर, मठ और आश्रमों में शिष्यों द्वारा गुरुजन की चरण वंदना की जाएगी। दिनभर पूजा-अर्चना का दौरा जारी रहेगा। तलहटी में स्थित आश्रम और मठ में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। गिरिराज संत सेवा आश्रम में भक्तों का पहुंचना प्रारंभ हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह शिष्य आश्रम के महंत राधा मोहन दास रघुनाथ सिद्ध का गुरु पूजन करेंगे। भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं साधु-संतों द्वारा मुड़िया महोत्सव का उत्सव संक्षिप्त में मनाया जाएगा। सुबह शोभायात्रा निकाली जाएगी। सभी मंदिर-मठों में धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। नारद कुंड पर धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। महंत दीनबंधु शरण महाराज के सानिध्य में सुबह गिरिराज प्रभु का पंचामृत अभिषेक व हरि नाम संकीर्तन किया जाएगा।


निस्वार्थ से कर रहे परिक्रमार्थियों की सेवा

राधाकुंड। मुड़िया पपूर्णिमा मेले में बड़ी संख्या में लोग निस्वार्थ भाव से गिरिराज तलहटी आकर परिक्रमार्थियों की सेवा कर रहे हैं। वह भंडारों से लेकर स्वास्थ्य शिविर लगा रहे हैं। वह अपने व्यापार से अर्जित कमाई का कुछ हिस्सा इस माध्यम से गिरिराजजी की सेवा में लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि से आकर लोग श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं।
पग-पग पर भामाशाह भक्तों को पूड़ी, कचौड़ी, सब्जी, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, चाय, हलवा, फल आदि खिला रहे हैं। बरसाना के विपिन विश्वंभर शर्मा भक्तों को ठंडाई, नींबू की शिकंजी, शर्बत, जलजीरा आदि पिला रहे हैं। नगला पंजाबी निवासी सचिन चौधरी ने बताया कि उनका जमीन से संबंधित कारोबार है। हर वर्ष यहां भंडारे का आयोजन करते हैं। राधाकुंड के चंद्रप्रकाश शर्मा ने छोटी परिक्रमा मार्ग में कैला देवी मंदिर के पास भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया है। यहां पूड़ी, सब्जी, मिष्ठान भक्तों को खिलाया जा रहा है। नगला पंजाबी के ही सोनू चौधरी पेशे से किसान हैं। कहते हैं भक्तों की सेवा कर मन को संतोष प्राप्त होता है।




गिरिराज महाराज की शरण में रोजाना पहुंच रहे लाखों भक्त

राधाकुंड। लाखों भक्त मनोकामना पूरी होने पर तो वहीं मन में मनोकामना लेकर गिरिराजजी की परिक्रमा कर रहे हैं।
भरतपुर राजस्थान से आईं भगवानदेई गुजरी ने बताया उन्होंने गिरिराजजी से अपनी बेटी की अच्छे घर में शादी की मनोकामना मांगी थी। बेटी का विवाह अच्छे परिवार में हो गया। गिरिराज महाराज सब की सुनते हैं। आगरा से आईं नेहा शर्मा ने कहा कि अब तक भागवत कथा में सुना था बालकृष्ण ने अपनी उंगली पर गोवर्धन पवर्त उठाया था। यहां साक्षात रूप में दर्शन कर मन प्रसन्न है। जयपुर निवासी सर्वज्ञ अत्री ने कहा कि गोवर्धन परिक्रमा कर मंदिरों में दर्शन कर आनंद की अनुभूति होती है। मन के विकार नष्ट होते हैं। मथुरा से आए नितिन रावत ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन आकर मन को शांति मिलती है।




बसों में भीड़ ,महिला यात्री परेशान
राधाकुंड। मेले में भीड़ का आलम यह है कि बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। यहां से चलने वालीं लगभग सभी बसों का यही हाल है। बसों में भीड़ की वजह से बुजुर्ग, बच्चे, महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ट्रैक्टर-ट्राॅली में लाद सवारियों को एक से दूसरे स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारी ले जाने पर पाबंदी है। एक ट्राॅली में 50 से अधिक सवारियां बैठकर आ-जा रही हैं।

24 घंटे में करते हैं दो परिक्रमा
राधाकुंड। गिरिराज तलहटी में आज भी ऐसे साधु-संत निवास करते हैं जो 24 घंटे गिरिराज महाराज की भक्ति में लीन रहते हैं। ऐसे ही एक चेतन बाबा हैं जो दो से तीन परिक्रमा रोजाना करते हैं।

परिक्रमार्थियों पर पुष्प वर्षा
राधाकुंड। नगर पंचायत राधाकुंड के अध्यक्ष रामफल, अधिशासी अधिकारी चेतन कुमार तिवारी द्वारा गुरु पूर्णिमा मेले में परिक्रमा कर रहे भक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर पंचायत द्वारा पुष्प वर्षा का कार्यक्रम कुसुम सरोवर पर किया गया। 10 कुंतल से अधिक फुल श्रद्धालुओं पर बरसाए गए।


पंचायत और निकाय कर्मचारियों में झगड़ा
राधाकुंड। राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में नगर पंचायत एवं पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। एसडीएम और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। पंचायत राज्य विभाग के कर्मचारियों ने देखा कि ड्यूटी पर तैनात राधाकुंड नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी सो रहे हैं। उन्हें जगाने पर विवाद हो गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चेतन कुमार तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ था। उसे सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed