{"_id":"69c587054ca18320ff009e01","slug":"shri-banke-biharis-courtyard-to-be-fragrant-with-flowers-from-russia-and-thailand-mathura-news-c-161-1-mt11010-102108-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रशियन और थाईलैंड के फूलों से महकेगा श्रीबांकेबिहारी का आंगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रशियन और थाईलैंड के फूलों से महकेगा श्रीबांकेबिहारी का आंगन
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में कामदा एकादशी 29 मार्च से फूल बंगले सजने शुरू हो जाएंगे। आयोजन को खास बनाने के लिए सेवायत और मंदिर कमेटी जुटी हुई हैं। पहले दिन रशियन और थाईलैंड के फूलों से मंदिर का आंगन महकेगा। कई ऐसे फूल भी देखने को मिलेंगे जो अभी तक बंगलों में नहीं लगे होंगे।
मंदिर में वर्ष का पहला फूल बंगला रूस और थाईलैंड के फूलों से सजाया जाएगा। इस बार फूल बंगले की खासियत रूस से मंगाए आकर्षक और दुर्लभ फूल होंगे, जिनमें ट्यूलिप, कार्नेशन, क्राइज़ैंथेमम, लिली और ऑर्किड शामिल हैं। वहीं थाईलैंड के फूलों की बात की जाए तो इनमें ऑर्किड, एंथुरियम, जर्बेरा, लिली और हेलिकोनिया प्रमुख फूल शामिल हैं।
भरेगा ठाकुरजी का खजाना
इस बार के फूल बंगले श्रीबांकेबिहारीजी के खजाने को पहले से ज्यादा भरेंगे। मंदिर की हाईपावर्ड कमेटी के आदेश पर अब फूल बंगल सजाने के लिए मंदिर के खजाने में 151000 रुपये जमा कराने होंगे। अब तक केवल 15000 रुपये ही जमा कराए जाते थे।