फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Banke Bihari will be seen wearing peacock, crown and diamonds and playing flute

Vrindavan: शरद पूर्णिमा पर धवल चांदनी में दर्शन देंगे बांकेबिहारी, धारण करेंगे बांसुरी...अद्भुत होगा दृश्य

Fri, 11 Oct 2024 11:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Oct 2024 11:12 AM IST
सार

शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी में ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी महाराज मोर-मुकुट, कटि-काछिनी और हीरे-मोती जवाहरात धारण कर शृंगार में जब मुरली बजाते भक्तों को दर्शन देंगे तो भक्त भी निहाल हो उठेंगे। 
 

विज्ञापन
Shri Banke Bihari will be seen wearing peacock, crown and diamonds and playing flute
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणें श्रीबांकेबिहारी के चरणों की वंदना करेंगी। इसके लिए ठाकुर जी भी जगमोहन में विराजमान हो बांसुरी वादन करेंगे। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए हजारों भक्तों की वृंदावन में मौजूदगी रहेगी। इसकी तैयारियां मंदिर प्रबंधन ने अभी से शुरू कर दी हैं। वहीं साल में एक ही दिन मुरली बजाते श्रीबांकेबिहारी की इस झांकी का साक्षी बनने को देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं ने वृंदावन में डेरा डालना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन



 

श्रद्धालुओं की सुविधार्थ मंदिर प्रबंध तंत्र व प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। न्यायालय के आदेशों को देखते हुए मंदिर प्रबंधतंत्र द्वारा सुबह और शाम दोनों समय की सेवाओं में एक-एक घंटे देर तक दर्शन खोले रखने का निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन सुलभ हो सकें। इसके अलावा नगर के ठा. राधासनेह बिहारी मंदिर सहित सप्तदेवालयों में शामिल राधादामोदर, राधारमण, राधाश्यामसुंदर, गोविंद देव, गोपीनाथ, मदनमोहन में भी चंद्रमा की रोशन में श्वेत वस्त्र धारण किए ठाकुरजी मुरली बजाते हुए भक्तों को दर्शन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन ठाकुरजी को चंद्रकला व खीर का भोग निवेदित कर भक्तों को प्रसाद रूप में वितरित किया जाएगा। शयन भोग सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी और प्रहलाद गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरजी को धारण कराने के लिए विशेष रूप से सफेद रंग की जरी की कढ़ाई से तैयार पोशाक कोलकाता के कारीगरों ने बनाई है। मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा ने बताया कि 16 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा पर होने वाले ठा. श्रीबांकेबिहारीजी की राजभोग और शयनभोग सेवा के तय समय से एक घंटे देर तक दर्शन होंगे। दोपहर 1 बजे मंदिर के पट बंद होंगे तो रात को साढ़े 10 बजे शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद होंगे।

 
विज्ञापन

तीन दिन रहेगा भीड़ का आलम, किए गए इंतजाम
शुक्रवार को रामनवमी का सार्वजनिक अवकाश होने से अब तीन दिन वृंदावन में भक्तों का जमावड़ा रहेगा। बृहस्पतिवार से भक्तों का आगमन शुरू हो गया है। सप्ताहांत आने वाली भीड़ में इस बार अधिक इजाफा होगा। इसको देखते पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। श्रद्धालुओं को असुविधा न हो और आसानी से अपने आराध्य के दर्शन कर सकें, इसके इंतजाम भी कर लिए गए हैं। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। भक्तों को एक तरफ से प्रवेश दिलाकर दूसरी तरफ से निकास कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed