फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shri banke bihari mandir

Mathura News: दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, भीड़ के दबाव में छह बेहोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
shri banke bihari mandir
दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, भीड़ के दबाव में छह बेहोश
विज्ञापन

ठा. श्री बांके बिहारी मंदिर की घटना, नगर की प्रमुख सड़कों से लेकर गलियों तक में रहे जाम के हालात
संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन(मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इससे कई बार तो मंदिर परिसर में अफरा- तफरी की स्थिति भी उत्पन्न हुई। एक ओर भक्त प्रभु के दर्शन कर निहाल हुए, दूसरी ओर भीड़ के दबाव में छह लोग बेहोश हो गए। जिन्हें डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। भीड़ के आगे प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं नाकाफी नजर्र आइं। वहीं नगर के प्रमुख मार्गों के साथ ही गलियों में भी जाम की स्थिति दिनभर बनी रही।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान हुए हादसे के बाद भी हालातों में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। रविवार को परिवार के साथ दर्शन करने आई 13 वर्षीय महक पुत्री सुधीर पाठक मंदिर में भीड़ के दबाव को सहन नहीं कर सकी और बेहोश हो गई। इसके साथ रामवीर की 17 वर्षीय बेटी रश्मि, दिल्ली निवासी मोहित की पत्नी स्वाती, राजस्थान के दौंसा निवासी 39 वर्षीय मंजू और अहमदाबाद निवासी 40 वर्षीय मुस्कान, चंडीगढ़ निवासी 80 वर्षीय कमला भी भीड़ के दबाव को नहीं सह सकी और बेहोश हो गईं। कमला को परिवार के लोगों और मंदिर के कर्मचारियों ने भीड़ के बीच से निकाला और मंदिर परिसर में मौजूद डाक्टरों के पास ले गए। जहां डॉ. प्रियामान और डॉ. रवींद्र ने उनका उपचार किया।
विज्ञापन

रविवार को विद्यापीठ चौराहे पर लगाई गई बैरिकेडिंग पर श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू होती दिखी। यहां हालात सुधारने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इधर मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग भी भक्तों की भीड़ से भरे रहे। गलियां और मुख्य मार्ग सभी जगह भक्तों की भीड़ नजर आ रही थी। धीरे धीरे भीड़ मंदिर की ओर बढ़ी और इसका दबाव मंदिर परिसर में भी देखने को मिला। मंदिर प्रबंधन के कर्मचारी और पुलिस को भीड़ नियंत्रण करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही थी। ऐसे हालात शाम को भी दिखाई दिए। मंदिर के गेट नंबर तीन और दो पर भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने में सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूट रहे थे। हालांकि मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा मंदिर में किसी प्रकार की अफरा तफरी या भगदड़ जैसे हालात नहीं हुए। मंदिर में दर्शन करने वालों को कोई समस्या नहीं हो रही है। दर्शन पहले से अधिक सुलभ हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से परेशान रहे लोग
रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुआें के पहुंचने के कारण शहर की सड़कों पर जाम लग गया। यही स्थिति गलियों में भी रही। लोग जाम में फंसे पुलिस व्यवस्था को कोसते रहे। यमुना एक्सप्रेसवे कट से वृंदावन आने वाले पानीगांव मार्ग पर सबसे अधिक जाम रहा। छटीकरा से वृंदावन आने वाले मार्ग पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इसके साथ ही विद्यापीठ चौराहा, हरिनिकुंज चौराहा, रमणरेती मार्ग, परिक्रमा मार्ग, किशोरपुरा तिराहा, सीएफसी चौराहा, अटल्ला चुंगी, इस्कॉन मंदिर मार्ग, सौ फुटा रोड,प्रेम मंदिर पर जाम के चलते वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी घंटों परेशान होना पड़ रहा है। जाम की यह स्थिति देरशाम तक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed