फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shreekrshn janmasthaan

श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में सेंध, गेस्ट हाउस की पार्किंग तक पहुंचा सिलिंडर

Thu, 07 Nov 2019 09:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
shreekrshn janmasthaan
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। यह कैसी अलर्टनेस। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा को धता बताकर गेस्ट हाउस की पार्किंग तक कार पहुंच गई, जिसमें रसोई गैस सिलिंडर था। पार्किंग में हुई चेकिंग में खुलासा होने पर सुरक्षा की मुस्तैदी की पोल खुल गई। इससे यह साफ होता है कि पास दिखाकर कोई भी आसानी से पहुंच सकता है।
विज्ञापन

अयोध्या फैसले को लेकर जनपद में जगह-जगह चेकिंग अभियान चल रहा है। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक के अफसर सतर्कता और सजगता का पाठ पढ़ा रहे हैं। बावजूद श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीरता है, यह बुधवार को उजागर हो गया। महाराष्ट्र नंबर की एक श्रद्धालु की गाड़ी जन्मस्थान के गेस्ट हाउस की पार्किंग तक पहुंच गई। गाड़ी के चालक ने केवल पास दिखाकर एंट्री कर ली।
विज्ञापन

खास यह है कि इस गाड़ी की तलाशी शुरुआत से लेकर पार्किंग तक पहुंचने पर नहीं की गई। पार्किंग के सुरक्षाकर्मियों ने बाद में चेकिंग की तो उसमें एक रसोई सिलिंडर और चूल्हा मिला। इसे सुरक्षा में बड़ी चूक न कहें तो क्या। तीन दिन पूर्व ही सुरक्षा की समीक्षा हुई, पर जन्मस्थान सुरक्षा में जुटे अफसर कितने गंभीर है यह साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिंडर कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। कहां पर गलती हुई, उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
-ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed