{"_id":"d75fd1e45830b6795e9c5b428d38319f","slug":"shreekrishna-janmotsav-in-janmsthan-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जजिया कर’ के विरोध में सड़कों पर सपा-कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जजिया कर’ के विरोध में सड़कों पर सपा-कांग्रेस
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सेवाभाव करने वालों पर शहर में लगाए गए टैक्स को लेकर भाजपा मुंह छिपाती नजर आ रही है तो सपा और कांग्रेेस मुखर हो गए हैं। कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तो सपा ने होलीगेट पर पालिकाध्यक्ष का पुतला फूंका।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आने वाले लाखों भक्तों की सेवा में आयोजित होने वाले भंडारों की अनुमति से पहले 2100 रुपये टैक्स अदा करने की शर्त लगा दी गई है। पालिका में यह टैक्स अदा करने के बाद ही सिटी मजिस्ट्रेट स्तर से अनुमति दी जा रही है। इसके विरोध को लेकर भले ही हिंदूवादी संगठन आक्रामक रुख नहीं अपना रहे, लेकिन सपा और कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।
गुरुवार को होलीगेट पर सपा ने इसके विरोध में पालिकाध्यक्ष का पुतला फूंका। कहा कि भंडारों की अनुमति पर टैक्स गैरकानूनी है। शहर की स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, सड़क, ड्रेनेज के लिए धनराशि राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही है। इसके उपयोग का दायित्व पालिका का है। न कि धार्मिक आयोजनों पर टैक्स लगाकर शक्तियों का दुरुपयोग किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में पालिका के मनोनीत सभासद राजेश कुमार कंडेरे, देवकी नंदन कश्यप, जाहिद चीना, भूरा शेख, राजेश यादव, अनिल शर्मा, अभिषेक पिंटू, दिनेश आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि यह भक्तों की भावनाओं के खिलाफ लिया गया फैसला है। धार्मिक नगरी में ऐसा पहली बार हुआ है। पालिका के इस फैसले से धर्म प्रेमियों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके संबंध में डीएम के नाम दीपक वर्मा, करन वीर, चौधरी कृष्णवीर सिंह, आशीष चतुर्वेदी, अभिषेक शर्मा, ठाकुर बिहारी लाल, जगत नारायण अग्रवाल ने ज्ञापन सौंपा।