{"_id":"6a36e69cf7f644e04606363c","slug":"shower-of-divine-bliss-prem-mahotsav-thakur-radharaman-lal-mathura-news-c-161-1-mt11010-103187-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ठाकुर राधारमण लाल के प्रेम महोत्सव में हो रही अमृत वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ठाकुर राधारमण लाल के प्रेम महोत्सव में हो रही अमृत वर्षा
विज्ञापन
वृंदावन। ज्येष्ठ मास की प्रचंड गर्मी के बीच ठाकुर श्री राधारमण लाल की ग्रीष्मकालीन सेवा के अंतर्गत आयोजित प्रेम महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्राचीन सप्त देवालयों में प्रमुख श्रीराधारमण मंदिर में इन दिनों प्रतिदिन भव्य फूल बंगले, शीतल सेवाएं और विशेष मनोरथों का आयोजन किया जा रहा है। इसका आनंद लेने देश-विदेश से भक्त पहुंच रहे हैं।
मंदिर के सेवायत आचार्य पद्मनाभ गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरजी को सुखानुभूति कराने के उद्देश्य से की गई यह सेवा भक्तों के लिए अनंत पुण्यदायी होती है। प्रेम महोत्सव के दौरान ठाकुरजी को शीतल जल की फुहारों से युक्त खस की टटियों के मध्य विराजमान किया गया है। इसके साथ ही पारंपरिक मिट्टी के जलपात्रों को नियमित रूप से परिवर्तित कर मंदिर परिसर में शीतलता बनाए रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि ठाकुरजी को विभिन्न फलों के रस, ठंडाई, शीतल पेय पदार्थों के साथ-साथ विशेष रूप से तैयार छप्पन भोग भी अर्पित किए जा रहे हैं।
पूरे मंदिर परिसर को अद्भुत पुष्पों एवं हरियाली से सुसज्जित कर भक्तों के लिए दिव्य वातावरण तैयार किया गया है। सुप्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता इंद्रेश उपाध्याय ने ठाकुरजी के श्रीचरणों में अपनी राग सेवा प्रस्तुत की। उनके द्वारा गाए गए भजनों एवं रसिक पदावलियों ने वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंदिर में उत्सव की व्यवस्थाएं सरोज गोस्वामी, चंदन गोस्वामी और अनुराग गोस्वामी ने संभाल रखीं हैं।