{"_id":"679b43f1a4801bca030ac747","slug":"shot-himself-with-father-s-licensed-gun-dead-body-found-lying-in-courtyard-police-engaged-in-investigation-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, आंगन में पड़ी मिली खून से लथपथ लाश; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, आंगन में पड़ी मिली खून से लथपथ लाश; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 30 Jan 2025 02:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:48 PM IST
सार
मथुरा के राया में युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली मारने की वजह क्या रही, ये कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो,
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के कस्बा राया के मोहल्ला घड़ी में गुरुवार को अज्ञात कारणों को लेकर एक 38 वर्षीय युवक ने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बा राया के मोहल्ला गढ़ी निवासी मनोज शर्मा पुत्र श्याम सुंदर शर्मा ने दोपहर अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी घर की तरफ दौड़ पड़े। आंगन में मनोज का शव लहूलुहान हालात में पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। घटना के समय उनकी पत्नी और बेटी घर पर मौजूद थी। वहीं छोटा बेटा स्कूल में पढ़ने गया था। घटना के बाद घर मे कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष रविकांत वर्मा, रामलीला कमेटी अध्यक्ष अभिषेक शर्मा मौके पर पहुंच गए। मनोज ने खुद को गोली क्यों मारी पुलिस इसकी जानकारी परिजनों से बातचीत कर जुटा रही है।